अयोध्या, पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के मोबाइल फोन और अन्य सामान बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बूथ नंबर-04 से पहले सर्विस लेन पर की गई
इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 70 मोबाइल फोन, 4 स्मार्ट वॉच, 3 एयर ड्रॉप, 6230 रुपये नकद, 2 फर्जी आधार कार्ड और एक चार पहिया वाहन टाटा पंच कार (नं. DL3CDA3585) बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली और बाराबंकी के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार आरोपी अभिषेक मणि त्रिपाठी पुत्र बिजय कुमार, निवासी दरियापुर, थाना छपिया, जनपद गोण्डा, हाल पता: 148 पीर मोहल्ला, अली गांव, सरिता विहार, दक्षिणी दिल्ली, आकाश वर्मा पुत्र अमरेश, निवासी अन्धका, थाना जैतपुर, जनपद बाराबंकी के विरुद्ध कोतवाली अयोध्या में मु.अ.सं. 551/25, धारा 319(2)/336(3)/338/340(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


