Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गिल और रोहित का सीओई में बुमराह, जायसवाल, सुंदर के साथ फिटनेस टेस्ट होगा

admin by admin
August 30, 2025
in खेल
0

बेंगलुरु, भारतीय टेस्ट कप्तान और टी20 उपकप्तान शुभमन गिल आगामी एशिया कप के लिए दुबई जाने से पहले फिटनेस आकलन और तैयारियों के लिए यहां बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) पहुंच गए हैं।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों को नौ सितंबर को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच से पहले चार सितंबर को दुबई में इकट्ठा होना है।

सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी फिटनेस आकलन के लिए सीओई पहुंच गए हैं।

फिटनेस की जांच रविवार से शुरू हो सकती है और सभी की निगाह एक दिवसीय टीम के कप्तान रोहित पर टिकी रहेगी जो टी20 और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।

यह 38 वर्षीय खिलाड़ी अक्टूबर में होने वाली वनडे श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर सकता है लेकिन यह देखना बाकी है कि वह कानपुर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 30 सितंबर, तीन अक्टूबर और पांच अक्टूबर को होने वाले एकदिवसीय मैचों में खेलते हैं या नहीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के मैच 19, 23 और 25 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

फ्लू के कारण गिल पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ चल रहे दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में नहीं खेल पाए जहां उन्हें उत्तर क्षेत्र की कप्तानी करनी थी। गिल बेंगलुरु आने से पहले चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर बीमारी से उबर रहे थे।

यह संभव है कि गिल बेंगलुरु से दुबई के लिए उड़ान भरें, क्योंकि इस बार खिलाड़ी अपने-अपने स्थानों से सीधे दुबई पहुंचेंगे, जबकि पहले टीम यात्रा करने से पहले मुंबई में एकत्र होती थी।

गिल के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी टूर्नामेंट से पूर्व तैयारियों के लिए सीओई पहुंच चुके हैं। मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल और शार्दुल ठाकुर भी सीओई पहुंचने वाले हैं।

ठाकुर दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में पश्चिम क्षेत्र की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं, जबकि एशिया कप के लिए स्टैंडबाय में रखे गए जायसवाल और सुंदर भी इस घरेलू टूर्नामेंट में खेलेंगे।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए कुछ अन्य खिलाड़ी जैसे अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा (उत्तरी क्षेत्र) और कुलदीप यादव (मध्य क्षेत्र) पहले से ही दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल खेल रहे हैं।

इस बीच दक्षिण क्षेत्र को दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल (4-7 सितंबर) के लिए नए कप्तान की घोषणा करनी होगी, क्योंकि तिलक वर्मा को एशिया कप टीम में शामिल किया गया है।

केरल के मोहम्मद अजहरुद्दीन उप-कप्तान हैं और उन्हें कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। उनके अलावा दक्षिण क्षेत्र आर साई किशोर, देवदत्त पडिक्कल या एन जगदीशन जैसे अधिक अनुभवी खिलाड़ी को भी यह जिम्मेदारी सौंप सकता है।

इस बीच पूर्वी क्षेत्र को तब करारा झटका लगा जब उसके तेज गेंदबाज मुकेश कुमार दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके। ऐसा संभवतः पहली पारी के दौरान लगी चोट के कारण हुआ।

Tags: गिल और रोहित का सीओई में बुमराह
Previous Post

ट्रंप के पास शुल्क लगाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है: अमेरिकी अदालत

Next Post

लॉस एंजिलिस: सड़क पर धारदार हथियार लहराने वाले सिख व्यक्ति को पुलिस ने गोली से उड़ाया

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

एशियाई खेलों में सुनील कुमार ने रचा इतिहास, ग्रीको-रोमन कुश्ती में जीता कांस्य; निशा दहिया का अभियान समाप्त

September 30, 2026
अंतराष्ट्रीय

Asian Games में भारत का पहला एथलेटिक्स गोल्ड, महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने रचा इतिहास

September 29, 2026
खेल

Asian Games में शैली सिंह की लंबी कूद पर विवाद, AFI ने कहा- गलत नाप से हुआ नुकसान; CAS में करेगा अपील

September 28, 2026
खेल

IND vs WI 1st ODI : कोहली-गिल का शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

September 28, 2026
Next Post

लॉस एंजिलिस: सड़क पर धारदार हथियार लहराने वाले सिख व्यक्ति को पुलिस ने गोली से उड़ाया

Recent Posts

कक्षा 9 की नई NCERT किताब में ‘सत्यमेव जयते’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का उल्लेख, प्राचीन ग्रंथों से जोड़े गए संस्थानों के ध्येय वाक्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान पाठ्यपुस्तक ‘Understanding Society: India and Beyond...

सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ

रुदौली में श्रीराम के चित्र पर पोस्टर लगाने का मामला, सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 30, 2026
0

रिपोट- अब्दुल जब्बार कोतवाली रुदौली क्षेत्र के भेलसर चौराहे पर हाईवे ओवरब्रिज की दीवार पर बने प्रभु श्रीराम के चित्र...

गुजरात उच्च न्यायालय ने पत्रकार रवि नायर की गिरफ्तारी के खिलाफ तत्काल सुनवाई का अनुरोध करने पर पत्रकार को लगाई फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

अहमदाबाद, गुजरात उच्च न्यायालय ने अडाणी एंटरप्राइजेज की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार रवि नायर की याचिका...

बांदा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो चचेरे भाई गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

बांदा जिले में 15 वर्षीय एक लड़की को गणेश पंडाल से अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में...

हाथरस : सादाबाद में डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, दूसरी पत्नी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

हाथरस, 30 सितंबर। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद में पूर्व सैन्यकर्मी शमसुद्दीन और उनकी पहली पत्नी समीना उर्फ...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group