Monday, September 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Asian Games में शैली सिंह की लंबी कूद पर विवाद, AFI ने कहा- गलत नाप से हुआ नुकसान; CAS में करेगा अपील

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
in खेल, देश
0


नागोया, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने एशियाई खेलों में लंबी कूद की एथलीट शैली सिंह की छलांग कम करके नापने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट (सीएएस) में अपील करेगा।

रविवार को महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में शैली ने 6.42 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि उनकी हमवतन एंसी सोजान ने 6.53 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। चीन की हुआंग यिंगयिंग ने अपने अंतिम प्रयास में 6.55 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता।

विवाद शैली के चौथे प्रयास को लेकर हुआ जिसे आधिकारिक तौर पर 6.41 मीटर नापा गया था। शैली की मेंटर (मार्गदर्शक) और अपने जमाने की दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज के अनुसार एक अधिकारी के कहने पर ऐसा किया गया जबकि वह ‘लैंडिंग पिट’ के पास मौजूद नहीं था।

अंजू ने कहा, हमने देखा कि उसकी छलांग स्पष्ट रूप से स्वर्ण पदक जीतने के निशान से आगे थी। शुरुआत में लैंडिंग पिट के पास मौजूद अधिकारी ने नाप के लिए शैली के पैर के निशान की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, लेकिन इसके बाद काफी पीछे खड़े एक अन्य अधिकारी के कहने पर इसे बदल दिया गया। उस अधिकारी ने ऐसे निशान की तरफ इशारा किया जो काफी छोटा था।

विश्व चैंपियनशिप 2003 की लंबी कूद में कांस्य पदक जीतने वाली अंजू ने कहा, उन्होंने उस निशान को नाप लिया जिसकी तरफ काफी पीछे खड़े अधिकारी ने इशारा किया था। नाप उस निशान पर लिया जाना चाहिए था जो लैंडिंग पिट के सबसे नजदीक खड़े अधिकारी ने बताया था।

शैली ने खुद विरोध दर्ज कराया था और उस समय छलांग लगाने के वीडियो भी दिखाए गए थे।

अंजू ने कहा, ‘इसके बाद हमें बुलाया गया और अधिकारियों ने हमें सामने से लिया गया एक वीडियो दिखाया, जिसका कोई मतलब नहीं था। सामने से देखने पर आपको कैसे पता चलेगा कि शैली ने कहां पर छलांग लगाई थी। हमने बगल से लिया गया (साइड व्यू) वीडियो मांगा, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह उनके पास नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद हमने जूरी से अपील की। ​​जूरी ने बाद में अपना फैसला बताया, जिसमें कहा गया कि उन्होंने साइड व्यू वीडियो भी देखे हैं और पहले का फैसला बरकरार रहेगा।

एएफआई की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू ने कहा, ‘‘यह शैली के साथ अन्याय है। अगर सही नाप लिया गया होता तो वह स्वर्ण पदक भी जीत सकती थी। इसलिए हम सीएएस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

Tags: Asian Games 2026Shaili Singhएशियन गेम्स 2026शैली सिंह
Previous Post

सपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा

Related Posts

क्राइम

दिल्ली में एक करोड़ की रंगदारी का मामला: ‘भाऊ गैंग’ से जुड़े आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दो पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद

September 28, 2026
देश

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मिस प्रिटी इंडिया 2024’ निधि तिवारी ने किया सुसाइड, फेसबुक में 9 लाख और इंस्टाग्राम में 7 लाख फॉलोअर्स

September 28, 2026
खेल

IND vs WI 1st ODI : कोहली-गिल का शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

September 28, 2026
देश

सोमवार से तीन दिन तक होने वाली बैंकों की हड़ताल वापस, बैंक खुले

September 28, 2026

Recent Posts

Asian Games में शैली सिंह की लंबी कूद पर विवाद, AFI ने कहा- गलत नाप से हुआ नुकसान; CAS में करेगा अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

नागोया, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने एशियाई खेलों में लंबी कूद की एथलीट शैली सिंह की छलांग कम करके नापने...

सपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की...

मऊ में छत पर टेंट लगाते समय 11000 वोल्ट की लाइन से टकराया लोहे का पाइप, तीन की मौत, एक घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

मऊ जिले के दक्षिण टोला क्षेत्र में सोमवार को एक शादी समारोह के लिये टेंट लगाते समय करंट लगने से...

दिल्ली में एक करोड़ की रंगदारी का मामला: ‘भाऊ गैंग’ से जुड़े आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दो पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहिणी के एक कारोबारी द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर उसकी...

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मिस प्रिटी इंडिया 2024’ निधि तिवारी ने किया सुसाइड, फेसबुक में 9 लाख और इंस्टाग्राम में 7 लाख फॉलोअर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’ की विजेता निधि तिवारी की मौत की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group