Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

NHAI ने सेना के जवान के साथ दुर्व्यवहार मामले में टोल वसूली एजेंसी का अनुबंध किया खत्म

admin by admin
August 23, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टोल प्लाजा एजेंसी का अनुबंध समाप्त कर दिया है और उसे एक साल के लिए किसी भी निविदा में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया है।

यह कार्रवाई इस महीने की शुरुआत में भूनी टोल प्लाजा पर उसके कर्मचारियों द्वारा सेना के जवान के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद की गई है।

एनएचएआई ने यह भी कहा कि उसने टोल संग्रह एजेंसी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

साथ ही, मेरठ-करनाल खंड के एनएच-709ए पर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर क्षतिग्रस्त हुए उपकरणों और बुनियादी ढांचे की मरम्मत या बदलने के लिए टोल प्लाजा एजेंसी की 3.66 करोड़ रुपये की ‘परफॉर्मेंस सिक्योरिटी’ को जब्त कर लिया जाएगा।

एनएचएआई के अनुसार, इस घटना के संबंध में टोल संग्रह एजेंसी ‘मेसर्स धर्म सिंह’ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

प्राधिकरण ने बताया, ”एजेंसी का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। एजेंसी को अनुबंध दायित्वों का सीधा उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसमें टोल कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार, हाथापाई, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और शुल्क संग्रह संचालन में बाधा शामिल है।

भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए, एनएचएआई ने सभी टोल संग्रह एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे अपने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें जो सड़क उपयोगकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं।

एनएचएआई ने सभी टोल संग्रह एजेंसियों को राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के साथ अच्छे व्यवहार के लिए टोल प्लाजा कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया है।

Tags: NHAI ने सेना के जवान के साथ दुर्व्यवहार
Previous Post

ट्रंप ने अपने भरोसेमंद सहयोगी सर्जियो गोर को भारत में अमेरिकी राजदूत, दक्षिण व मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त के रूप में किया नामित

Next Post

बिजनौर: बीएसएफ जवान अपने डेढ़ साल के बेटे को गोद में लेकर गंगा नदी में कूदा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

September 17, 2026
देश

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
Next Post

बिजनौर: बीएसएफ जवान अपने डेढ़ साल के बेटे को गोद में लेकर गंगा नदी में कूदा

Recent Posts

PublicNews360 पर खबर प्रकाशित होने के बाद रामनरेश मिष्ठान भंडार पर छापा, रसमलाई में कीड़े, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

by Atul Narain Srivastava
September 17, 2026
0

अयोध्या, भेलसर चौराहा स्थित चर्चित रामनरेश मिष्ठान भंडार में परोसी गई रसमलाई में कथित तौर पर बिलबिलाते कीड़े मिलने का मामला...

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच OpenAI ने अपने मॉडलों के अप्रत्याशित और चिंताजनक...

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक ऐसे नए गड्ढे की खोज की है जो रोम के कोलोसियम से भी बड़ा है।...

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर थाना कंधई क्षेत्र में प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग पर भीमसेन गांव के पास एक पिकअप...

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर जिले के बंसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के घर के बाहर बरामदे में सो रहे 19...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group