Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ट्रंप ने अपने भरोसेमंद सहयोगी सर्जियो गोर को भारत में अमेरिकी राजदूत, दक्षिण व मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त के रूप में किया नामित

admin by admin
August 23, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने लंबे समय से सहयोगी और भरोसेमंद राजनीतिक रणनीतिकार सर्जियो गोर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त करने की घोषणा की है।

ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए गए एक बयान में, ट्रंप ने गोर की निष्ठा, संगठनात्मक प्रतिभा और उनके राजनीतिक एवं सरकारी कार्यों में उनकी गहरी भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सर्जियो गोर को भारत का अगला अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत बनाया जा रहा है।

ट्रंप ने बताया कि राष्ट्रपति कार्यालय में कार्मिक निदेशक के तौर पर गोर और उनकी टीम ने बहुत कम समय में करीब 4,000 लोगों की नियुक्ति की, जिससे सरकारी विभागों में 95 प्रतिशत से ज्यादा पद भर गए। सर्जियो अपनी नियुक्ति की पुष्टि होने तक व्हाइट हाउस में अपनी वर्तमान भूमिका में बने रहेंगे।

ट्रंप ने गोर की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि वे लंबे समय से उनके साथ काम कर रहे हैं। गोर ने उनके ऐतिहासिक चुनावी अभियानों में काम किया, उनकी किताबें प्रकाशित कीं और उनके समर्थन में सबसे बड़े राजनीतिक अभियान संगठनों में से एक को चलाया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र के लिए, यह जरूरी है कि मेरे पास कोई ऐसा व्यक्ति हो जिस पर मैं पूरी तरह भरोसा कर सकूं जो मेरे एजेंडे को पूरा करे और अमेरिका को फिर से महान बनाने में हमारी मदद करे। सर्जियो एक बेहतरीन राजदूत साबित होंगे। बधाई हो सर्जियो!

गोर ने आभार जताते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप का मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं बहुत आभारी हूं। भारत में अमेरिका का राजदूत और दक्षिण-मध्य एशिया के लिए विशेष दूत बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान होगा। हमारे व्हाइट हाउस ने अमेरिका को फिर से महान बनाने में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।”

गोर की नियुक्ति पर ट्रंप प्रशासन के शीर्ष नेताओं ने भी खुशी जताई। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने लिखा, “सर्जियो एक महान व्यक्ति हैं और भारत में हमारे देश के एक शानदार राजदूत साबित होंगे। पिछले कुछ महीनों में हमारी इतनी सारी सफलता सर्जियो की कड़ी मेहनत के कारण ही मिली है। मैं उन्हें यह नई भूमिका देने के लिए राष्ट्रपति का आभारी हूं।

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा, “भारत हमारे लिए दुनिया के सबसे अहम रिश्तों में से एक है और सर्जियो उसका बेहतरीन प्रतिनिधित्व करेंगे।

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने संक्षेप में लिखा, “बधाई सर्जियो, राजदूत के लिए शानदार चयन।

38 वर्षीय सर्जियो गोर ने अमेरिकी राजनीति में बहुत तेजी से जगह बनाई और ट्रंप के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली सहयोगियों में शामिल हो गए। उनका मुख्य काम था करीब 4,000 अधिकारियों की जांच कर यह सुनिश्चित करना कि वे पूरी तरह से ट्रंप के प्रति प्रतिबद्ध हों।

Tags: ट्रंप ने अपने भरोसेमंद सहयोगी सर्जियो गोर
Previous Post

गुजरात के व्यापारी का 4.80 करोड़ रुपये का सोना लेकर भागा कार चालक गिरफ्तार

Next Post

NHAI ने सेना के जवान के साथ दुर्व्यवहार मामले में टोल वसूली एजेंसी का अनुबंध किया खत्म

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

September 17, 2026
Featured

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

September 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

September 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

September 16, 2026
Next Post

NHAI ने सेना के जवान के साथ दुर्व्यवहार मामले में टोल वसूली एजेंसी का अनुबंध किया खत्म

Recent Posts

PublicNews360 पर खबर प्रकाशित होने के बाद रामनरेश मिष्ठान भंडार पर छापा, रसमलाई में कीड़े, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

by Atul Narain Srivastava
September 17, 2026
0

अयोध्या, भेलसर चौराहा स्थित चर्चित रामनरेश मिष्ठान भंडार में परोसी गई रसमलाई में कथित तौर पर बिलबिलाते कीड़े मिलने का मामला...

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच OpenAI ने अपने मॉडलों के अप्रत्याशित और चिंताजनक...

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक ऐसे नए गड्ढे की खोज की है जो रोम के कोलोसियम से भी बड़ा है।...

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर थाना कंधई क्षेत्र में प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग पर भीमसेन गांव के पास एक पिकअप...

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर जिले के बंसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के घर के बाहर बरामदे में सो रहे 19...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group