बरेली, उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बरेली जिले के गोपालपुर गांव में एक सरकारी बालक विद्यालय में मरम्मत कार्य में खराब गुणवत्ता को लेकर रविवार को एक कनिष्ठ अभियंता को बर्खास्त करने के आदेश दिये।
अधिकारियों ने बताया कि अरुण ने मरम्मत कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने के आदेश भी दिये।
अरुण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल भवन के उन्नयन और छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं।
उन्होंने कहा, ”हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि यहां बच्चों को फर्नीचर से लेकर भोजन तक गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलें। ऐसे संस्थानों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


