बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में अपनी दादी को बचाने की कोशिश में सर्पदंश से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई।
उनके मुताबिक, अनुज ने दादी को बचाने के लिए सांप को हटाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान सांप ने अनुज को डस लिया।
उन्होंने बताया कि अनुज की चीख सुनकर परिजन जाग गए और आनन-फानन में उसे बांसडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, मगर गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।


