जौनपुर जिले के लाइन बाजार क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में जय सिंह और शुभम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीपक गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


