Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

DGP ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए, पढ़े

admin by admin
August 13, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह और उसके अगले दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के मद्देनजर राज्य भर में कड़ी सतर्कता बरतने और प्रभावी कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को विस्तृत निर्देश जारी किए।

बयान में कहा गया कि डीजीपी ने जिला और कमिश्नरेट पुलिस प्रमुखों को सभी अहम कार्यक्रमों की सूची बनाने और व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

सभी आयोजन स्थलों पर विध्वंसकारी-रोधी जांच अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही छतों पर सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। प्रवेश व निकास बिंदुओं पर सख्त नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने रेलवे और मेट्रो स्टेशनों, बस टर्मिनलों, हवाई अड्डों, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, होटलों, गेस्ट हाउस, धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा कड़ी करने को कहा।

राज्य और जिला सीमाओं पर निरंतर जांच, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और नाकों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने और कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश गए हैं।

डीजीपी ने माइक्रोलाइट विमानों, ड्रोन, पैराग्लाइडरों और अन्य मानवरहित हवाई वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने और अनधिकृत उड़ानों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

प्रतिबंधित या चरमपंथी संगठनों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए स्थानीय ख़ुफ़िया इकाइयों और सोशल मीडिया प्रकोष्ठ को सक्रिय कर दिया गया है, और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत निवारक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ज़िला पुलिस को आवासीय कॉलोनियों में किरायेदारों का सत्यापन करने, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी पर अंकुश लगाने और जन्माष्टमी कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए सिविल मजिस्ट्रेट, नगर निकायों और उपयोगिता विभागों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देश में कहा गया है कि मंदिर उत्सवों, जुलूसों और मेलों के आयोजकों को रसद संबंधी मुद्दों को सुलझाने के लिए अग्रिम बैठकों में शामिल किया जाए।

इसमें कहा गया है कि सभी संवेदनशील और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में पुलिस की तैनाती, फ़्लैग मार्च और पैदल गश्त बढ़ाई जाए।

जुलूसों की वीडियोग्राफी और ड्रोन निगरानी अनिवार्य कर दी गई है, साथ ही ज़रूरत पड़ने पर बम निरोधक दस्तों और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सादे कपड़ों में कर्मियों को तैनात करने, दंगा नियंत्रण उपकरण तैयार रखने और ज़िला मुख्यालयों पर पुलिस/पीएसी रिजर्व बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

गलत सूचना या भड़काऊ सामग्री का मुकाबला करने के लिए सोशल मीडिया मंचों की चौबीसों घंटे निगरानी का भी आदेश दिया गया है।

डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 14 अगस्त को चेहल्लुम और 16 अगस्त को जन्माष्टमी के लिए व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करें ताकि कानून-व्यवस्था की कोई समस्या न हो।

Tags: DGP ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व
Previous Post

अयोध्या: कुवैत में हृदयगति रुकने से युवक की मौत; मृतक का शव पहुंचा गांव, नम आंखों से लोगों ने किया सुपुर्दे खाक

Next Post

उत्तर प्रदेश के 20 पीपीएस अफसर बने आईपीएस

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
Next Post

उत्तर प्रदेश के 20 पीपीएस अफसर बने आईपीएस

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group