Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: कुवैत में हृदयगति रुकने से युवक की मौत; मृतक का शव पहुंचा गांव, नम आंखों से लोगों ने किया सुपुर्दे खाक

admin by admin
August 13, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, परिवार के भरण पोषण के लिए कुवैत युवक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बुधवार को मृतक का शव गाँव पहुंचा तो जनसैलाव उमड पड़ा लोगों ने नम आंखों से लोगो ने सुपुर्दे खाक किया।

पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वाजिदपुर निवासी मोहम्मद अली पुत्र अल्ताफ अपने परिवार का भरण पोषण के लिए कुवैत में एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। शनिवार को काम करते हुए अचानक उसकी तबियत खराब हो गई, जिसे कम्पनी के लोग तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि युवक की हृदयगति रुक जाने के कारण मौत हो गई।

कुवैत से जैसे ही यह दुखद खबर युवक के घर वाजिदपुर पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया। यह खबर सुनते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया मृतक मोहम्मद अली कुवैत में रहते हुए अपने पिता को उमरा कराने के लिए सऊदी बुलाया और उमरा कराकर वह वापस फिर अपनी नौकरी पर कुवैत चला गया। जिसकी शनिवार को अचानक तबियत खराब हुई और लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने बताया कि हृदयगति  रुकने से मौत होना बताया।

उमरा करने गए मोहम्मद अली के पिता अभी सऊदी में ही है। करीब 40 वर्षीय मोहम्मद अली काफी समय से कुवैत में रहकर एक कंपनी में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत से उनके दो छोटे बच्चों के सिरसे बाप का साया उठ गया। पत्नी सहित बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

कुवैत से कानूनी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद मोहम्मद अली का शव पांच दिन बाद बुधवार को जैसे ही गांव पहुंचा। तभी ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एहसान मो. अली उर्फ़ चौधरी शहरयार विशेष आमंत्रित सदस्य सपा व प्रदेश सचिव मोहम्मद अली ने पहुंचकर मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की और अचानक हुई मौतपर गहरा दुख प्रकट किया।

वहीं ग्राम प्रधान ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी मदद दिलाने की बात कही है। बुधवार को मृतक मोहम्मद अली के शव का गांव के आबाई कब्रिस्तान में सैकड़ों की संख्या में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

Tags: अयोध्या: कुवैत में हृदयगति रुकने से युवक की मौत
Previous Post

हापुड़ में एंटी करप्शन टीम ने PWD कार्यालय में छापेमारी कर जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार को ₹50,000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Next Post

DGP ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए, पढ़े

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

September 17, 2026
अयोध्या

PublicNews360 पर खबर प्रकाशित होने के बाद रामनरेश मिष्ठान भंडार पर छापा, रसमलाई में कीड़े, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
Next Post

DGP ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए, पढ़े

Recent Posts

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

PublicNews360 पर खबर प्रकाशित होने के बाद रामनरेश मिष्ठान भंडार पर छापा, रसमलाई में कीड़े, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

by Atul Narain Srivastava
September 17, 2026
0

अयोध्या, भेलसर चौराहा स्थित चर्चित रामनरेश मिष्ठान भंडार में परोसी गई रसमलाई में कथित तौर पर बिलबिलाते कीड़े मिलने का मामला...

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच OpenAI ने अपने मॉडलों के अप्रत्याशित और चिंताजनक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group