Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा: कोर्ट ने दिया विदेश राज्य मंत्री समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

admin by admin
August 13, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

गोंडा जिले की एक अदालत ने कथित भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, उनके प्रतिनिधि राजेश सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया है।

सांसद-विधायक अदालत की विशेष न्यायाधीश अपेक्षा सिंह ने सोमवार को भिटौरा निवासी अजय सिंह की उस याचिका पर यह आदेश दिया जिसमें उसने उपरोक्त के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश देने का अनुरोध किया था।

याचिकाकर्ता अजय सिंह के अनुसार उनकी पत्नी मनीषा सिंह के नाम भूमि वाली जमीन को विक्रेता बिट्टन देवी को प्रलोभन और प्रभाव में लेकर तीन साल पुराने स्टांप पेपर का उपयोग करते हुए पिछली तारीख में मिथलेश रस्तोगी और कांती सिंह के नाम करवा लिया गया।

उन्होंने दावा किया कि इसकी शिकायत करने पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराई और आरोप सही पाए गए जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 2024 में विक्रेता व क्रेताओं के खिलाफ स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया, लेकिन बाद में मामले को बंद करते हुए अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी।

अजय सिंह ने बताया कि अदालत ने मार्च 2025 में अंतिम रिपोर्ट को निरस्त करते हुए मामले की अग्रिम विवेचना का आदेश दिया, जो जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि ने राजेश सिंह ने 2024 में स्थानीय पुलिस थाने में अजय सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ कथित तौर पर एक झूठा मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि अदालत के अग्रिम जांच के आदेश के बाद, राजेश सिंह ने कथित तौर पर अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके दंपति को परेशान किया।

उन्होंने बताया कि राजेश सिंह ने परेशान करने तथा दर्ज मुकदमे में सुलह कराने के उद्देश्य से अपने चालक रिंकू सिंह के जरिए दंपति के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज करवाया।

सिंह का आरोप है कि इसके बाद से ही आरोपियों की ओर से भूमि विवाद में पैरवी करना बंद करने और सुलह करने के लिए धमकी दी जा रही है।

अजय सिंह ने कहा कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया और अभियोग दर्ज करने का अनुरोध किया।

सांसद-विधायक अदालत ने सुनवाई के बाद कीर्तिवर्धन सिंह, उनके प्रतिनिधि राजेश सिंह, पिंकू सिंह, सहदेव यादव और कांती सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश मनकापुर थाने की पुलिस को दिया है।

इस मामले में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने कहा कि मामला मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है और अदालत के आदेश की प्रति मिलने के बाद ही इस पर कोई टिप्पणी की जा सकेगी।

Tags: गोंडा: कोर्ट ने दिया विदेश राज्य मंत्री समेत
Previous Post

उप्र विधानसभा में श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास विधेयक समेत तीन विधेयक हुए पास, जाने

Next Post

अयोध्या: 73वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों और समिति के पदाधिकारियों की हुई बैठक

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

September 18, 2026
Next Post

अयोध्या: 73वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों और समिति के पदाधिकारियों की हुई बैठक

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group