Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर के पास मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी

admin by admin
August 1, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

कानपुर और टूंडला के बीच बिहार के मुजफ्फरपुर से गुजरात जा रही एक ट्रेन के दो डिब्बे शुक्रवार दोपहर उत्तर प्रदेश के कानपुर और टूंडला के बीच पटरी से उतर गए। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है क्योंकि मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे से कम थी।

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने कहा, ‘‘इंजन से छठे और सातवें नंबर के दो सामान्य डिब्बे शाम चार बजकर 20 मिनट पर भाऊपुर यार्ड की लूप लाइन में पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा, ‘‘उस समय ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

अधिकारियों के अनुसार, कि ट्रेन के गार्ड ने टूंडला नियंत्रण कक्ष को सूचित किया, जिसने कानपुर के क्षेत्र नियंत्रक और अन्य को सूचित किया। इसके बाद एक दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन और क्रेन को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने या मरने की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं और उन्हें घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

ट्रेन को पटरी से उतरते देखने वाले यात्रियों ने अधिकारियों को बताया कि डिब्बे अचानक झुक गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कई यात्रियों को उनके साथी यात्रियों ने प्रभावित डिब्बों से बाहर निकलने में मदद की। व्यस्त दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर हुई इस घटना के कारण ट्रेन सेवाओं में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ।

नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, आनंद विहार-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस और कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस सहित कम से कम छह ट्रेन का मार्ग ‘अप लाइन ट्रैक’ के अवरुद्ध होने के कारण परिवर्तित कर दिया गया है।

मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया और कानपुर से रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव एवं मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए एक दुर्घटना राहत ट्रेन, तकनीकी दल और एक मेडिकल वैन तुरंत घटनास्थल पर भेज दी गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे ज़ोन के महाप्रबंधक भी घटनास्थल पर पहुँच रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी भी पर्याप्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ताकि कार्रवाई की निगरानी की जा सके और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे ट्रैक साफ होने और गहन सुरक्षा निरीक्षण के बाद सामान्य रेल यातायात बहाल होने की उम्मीद है। रेलवे प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।

Tags: कानपुर के पास मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी
Previous Post

भारत का ईंधन निर्यात ट्रंप के शुल्क दायरे से बाहर, रूस पर अभी तक कोई जुर्माना नहीं

Next Post

अयोध्या: सरस्वती विद्या मंदिर, रामनगर में कन्या भारती का हुआ शपथ ग्रहण

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

September 18, 2026
Next Post

अयोध्या: सरस्वती विद्या मंदिर, रामनगर में कन्या भारती का हुआ शपथ ग्रहण

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group