अयोध्या, विद्या भारती विद्यालय भारतीय शिक्षा समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर रामनगर साकेत में कन्या भारती का शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय समाज वैज्ञानिक, अयोध्या महानगर, डॉक्टर आभा सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ प्रारंभ हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मंगली प्रसाद तिवारी ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत कराया। डॉ आभा सिंह ने कन्या भारती की अध्यक्ष के रूप में आकांक्षा, उपाध्यक्षा आराधना वाल्मीकि, मंत्री स्नेहांजलि शर्मा, सह मंत्री उर्वशी, सेनापति आर्या उपाध्याय, सह सेनापति एंजेल पांडे एवं यशी सिंह तथा कन्या भारती के अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया।
इस अवसर पर कन्या भारती की प्रमुख सरिता जी, विद्यालय की बहने श्रद्धा, साक्षी, सोनी, सुमन तथा आचार्य विश्वनाथ, रामभद्र जोशी, विनोद आदि उपस्थित रहे।


