Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कुत्ता पढ़ सकता है आपका दिमाग? परेशानी में नहीं छोड़ते आपका साथ

admin by admin
August 1, 2025
in Featured
0

कुत्ते एक शानदार साथी होते हैं क्योंकि आपने गौर किया होगा कि जब आप रो रहे होते हैं तो वे अपने सिर को थोड़ा झुका कर आपको सांत्वना दे रहे होते हैं… जब आप तनाव में होते हैं तो वे दबे पांव आपके समीप आ जाते हैं और जब आप बहुत परेशानी में होते हैं तो वे आपका कभी साथ नहीं छोड़ते।

मनुष्य और कुत्ते के हजारों वर्षों के साथ का यह नतीजा है कि वे हमारी आवाज, चेहरे के भावों, यहां तक हमारे मस्तिष्क की रासायनिक गतिविधियों के साथ सामंजस्य कायम कर लेते हैं। जब आपके कुत्ते के साथ आपकी आंख मिलती है तो उसे यह भांपने में चंद सेकेंड भी नहीं लगते है कि आपके भीतर कौन सी भावनाएं उत्पन्न हो रही हैं। यदि आप अपने कुत्ते को देखकर खुश होते हैं तो इस खुशी के कारण भी आपके मस्तिष्क में प्रेम करने वाले हार्मोन अर्थात ऑक्सीटोसिन का स्राव होने लगता है।

इस असाधारण मनोवैज्ञानिक बुद्धिमत्ता का आगाज मस्तिष्क से ही होता है। कुत्ते के दिमाग में चंद ऐसे क्षेत्र होते हैं जो मानव की तरह आवाजों को लेकर संवेदनशील होते हैं। ब्रेन इमेजिंग के आधार पर किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि मुंह से निकलने वाली ध्वनियों के कारण कुत्तों के कनपटी के समीप वृक्क के बाहरी भाग (जिसे आम भाषा में छोटा दिमाग कहते हैं) ध्वनियों का संश्लेषण क्षेत्र होता है।

रोचक बात है कि कुत्ते किसी भी ध्वनि पर ही प्रतिक्रिया नहीं करते वे भावनात्मक रूप से प्रेरित ध्वनियों को लेकर भी संवेदनशील होते हैं, जैसे हंसी, रोना, क्रोध की भावनाओं से जुड़ी आवाजें। इन ध्वनियों से कुत्तों के ऑडिटरी र्कार्टेक्स ( आवाज संबंधी वृक्क का बाहरी भाग) तथा प्रमस्तिष्क खंड सक्रिय हो जाता है। दिमाग का यह भाग भावनाओं का संश्लेषण करता है।

कुत्ते लोगों का चेहरा पढ़ने में भी माहिर होते हैं। जब कुत्तों को मानव के चेहरों की तस्वीर दिखायी गयी तो उनकी मस्तिष्क गतिविधियां बढ़ी हुई पायी गयीं। एक अध्ययन में पाया गया कि परिचित मनुष्य के चेहरे को देखकर कुत्ते के खुशी एवं भावनात्मक प्रक्रियाओं को पैदा करने वाले मस्तिष्क के हिस्से सक्रिय हो गये। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि आपके कुत्ते का दिमाग आपकी भावनाओं और अभिव्यक्तियों को शब्दों में नहीं भावनाओं के आधार पर संश्लेषित करता है।

कुत्ते न केवल आपकी भावनाओं को देखते हैं बल्कि वे उन्हें महसूस भी कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि इसे भावनात्मक संसर्ग (इमोशनल कंटेजियन) का नाम दिया है। इस अवस्था में एक प्राणी अन्य प्राणी की भावनाओं का आईना बन जाता है।

वर्ष 2019 के एक अध्ययन में पाया गया कि बेहद तनाव के क्षणों में एक कुत्ते और मनुष्य की जोड़ी में दिल की धडकन का पैटर्न एक समान पाया गया। अर्थात दोनों की दिल की धड़कनें मानों परस्पर आईना बन गयी हों।

इस भावनात्मक संसर्ग को समझने के लिए जटिल तर्कों की आवश्यकता नहीं है। यह आपसी जुड़ाव के कारण होने वाली स्वत: सहानुभूति है। आपका कुत्ता जब सहानुभूति की स्थिति में धीरे धीरे रोता या उबासी लेता है तो यह आपके जुड़ाव और भावनात्मक तारतम्यता के कारण होता है।

ऑक्सीटोसिन प्रभाव :

कुत्ते और मनुष्य के बीच का संबंध हमारे बीच का रासायनिक संबंध भी हो सकता है। जब कुत्ते और मनुष्य की दृष्टियां सौम्य ढंग से मिलती हैं तो दोनों ऑक्सीटोसिन का स्राव बढ़ने की बात को महसूस करते हैं। ऑक्सीटोसिन को प्राय: प्रेम हार्मोन भी कहते हैं।

एक अध्ययन में पाया गया कि वे मालिक जिनके कुत्तों के साथ परस्पर सौम्य दृष्टियों का आदान-प्रदान होता है उनके भीतर ऑक्सीटोसिन का उच्च स्तर पाया गया। यह स्तर उनके कुत्तों में भी अधिक पाया गया। इस रसायन के स्राव से कुत्ते और मनुष्य के बीच के आपसी रिश्ते और प्रगाढ़ हो जाते हैं जैसे अभिभावक और बच्चे के बीच।

विचित्र बात है कि यह प्रभाव केवल पालतू बनाये गये कुत्तों में ही पाया जाता है। मानव जब किसी भेड़िये पर इसी तरह की सौम्य दृष्टि डालता है तो उस प्राणी के भीतर यह प्रभाव उत्पन्न नहीं हो पाता। आपका प्यारा पिल्ला जब आपकी ओर स्नेहपूर्ण दृष्टि से देखता है तो आप दोनों के बीच रासायनिक रिश्ते और मजबूत हो जाते हैं।

बात मात्र आंखों के मिलने तक सीमित नहीं हैं।

आश्चर्यजनक बात है कि कुत्ते मनुष्य की शारीरिक भाषा और चेहरे के भावों को भी बखूबी पढ़ लेते हैं। प्रयोगों में पाया गया कि पालतू कुत्ते मुस्कुराते हुए चेहरों और क्रोधित चेहरों में फर्क कर लेते हैं। वे इन भावों को चित्रों में भी महसूस कर लेते हैं।

मित्रता की नस्ल :

कुत्ते मनुष्य की भावनाओं से इतने आश्चर्यजनक ढंग से कैसे तारतम्य बैठा लेते हैं? इसका उत्तर हमारे साथ उनकी विकास यात्रा में जुड़ा है। कुत्तों में भी वही मस्तिष्क होता है जो उनके पूर्वज जगली भेड़ियों में होता है। कुत्तों को पालतू बनाने की प्रक्रिया में उनके मस्तिष्क में इस तरह के बदलाव आये जिससे उनकी सामाजिक एवं भावनात्मक बुद्धिमत्ता में इजाफा हो गया।

इसके संकेत एक रूसी भेड़िये को पालतू बनाने के उदाहरण से मिले। भेड़िये को जब पालतू बनाने का प्रयास किया गया तो उसके मस्तिष्क के भावनात्मक एवं संबंध बनाने वाले क्षेत्रों में गतिविधियां को संचालित करने वाले ग्रे मैटर में वृद्धि होने लगी।

इन नतीजों से उस अवधारणा को गंभीर चुनौती मिली कि पालतू बनाने से पशुओं की बुद्धिमत्ता कम हो जाती है। इसके विपरीत पशुओं को मित्रतापूर्ण एवं सामाजिक माहौल में पालने से उसके मस्तिष्क में गतिविधियां बढ़ती है और वह गहरे संबंध बनाने लगता है।

कुत्ते मनुष्य के साथ हजारों वर्ष से साथी के रूप में रह रहे हैं जिससे उनके मस्तिष्क में मानवीय संकेतों को समझने की सामर्थ्य बहुत बढ़ गयी है। आपके कुत्ते का मस्तिष्क हो सकता है कि भेड़िये की तरह हो पर उसके भीतर प्रेम और मानव को समझने की सामर्थ्य बहुत बढ़ चुकी है।

हो सकता है कि कुत्ते हमारा मस्तिष्क न पढ़ पाते हों पर वे हमारे व्यवहार एवं भावनाओं का अध्ययन कर वे हमारी भावनाओं से जुड़ जाते हैं, जैसे कोई भी अन्य प्राणी जुड़ सकता है।

भागदौड़ भरे आधुनिक विश्व में भिन्न नस्लों (मनुष्य एवं कुत्ते) के बीच सहानुभूति न केवल प्रतिकर होती है, बल्कि यह सामाजिक रूप से अर्थवान एवं निरंतर विकसित होने वाला रिश्ता है। यह रिश्ता हमें याद दिलाता है कि मित्रता की भाषा कभी कभी पूरी दुनिया की सीमा को लांघ सकती है।

द कन्वरसेशन

Tags: कुत्ता पढ़ सकता है आपका दिमाग
Previous Post

पुणे: सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट को लेकर दो समूहों के बीच झड़प

Next Post

भारत का ईंधन निर्यात ट्रंप के शुल्क दायरे से बाहर, रूस पर अभी तक कोई जुर्माना नहीं

Related Posts

Featured

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

September 17, 2026
Featured

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

September 16, 2026
Featured

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

September 15, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
Next Post

भारत का ईंधन निर्यात ट्रंप के शुल्क दायरे से बाहर, रूस पर अभी तक कोई जुर्माना नहीं

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group