Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे दुनिया में सबसे ऊंचे धर्म ध्वज, धामी ने सांकेतिक रूप से शिलान्यास कर की शुरूआत

admin by admin
July 17, 2025
in देश
0

हरिद्वार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को राज्य की सभी सीमाओं पर स्थित प्रवेश द्वारों पर 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज स्थापित करने की घोषणा की जो दुनिया में सबसे ऊंचे धर्म ध्वज होंगे।

मुख्यमंत्री ने यहां हरिद्वार में गंगा किनारे धर्म ध्वजा की स्थापना के लिए सांकेतिक रूप से शिलान्यास कर इसकी शुरूआत की। हर की पौड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा, जिला प्रशासन और भारतीय नदी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में इसकी स्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस योजना के बारे में बताया कि उत्तराखंड देव भूमि है और राज्य की सीमा के अंदर प्रवेश करते ही व्यक्ति को एक अलौकिक अहसास देने के लिए राज्य की सीमाओं पर विशाल भगवा ध्वज स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, धर्मध्वज की स्थापना का मकसद यह है कि राज्य में प्रवेश करते समय ही व्यक्ति के मन में यह भाव उत्पन्न हो कि वह देव भूमि में प्रवेश कर रहा है। धामी ने कहा कि पहला ध्वज हरिद्वार में स्थापित किया जाएगा जिसका शिलान्यास सांकेतिक रूप से कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना का काम जल्द शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धर्मध्वज 251 फुट ऊंचा होगा जो विश्व में सबसे ऊंचा होगा। उन्होंने कहा कि ऋषि मुनियों, शंकराचार्य जैसे महापुरुषों की भूमि का मूल स्वरूप बन रहे, इसके लिए वह निरंतर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का साधु-संतों ने स्वागत किया है।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने 251 फुट के धर्मध्वज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि वह लगातार सनातन की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं और ये धर्मध्वज विश्व में कीर्तिमान स्थापित करेंगे ।

धर्म ध्वज की स्थापना में सहयोगी श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने ‘पीटीआई भाषा’ से बातचीत में कहा कि 251 फुट के धर्मध्वज से पूरे विश्व में सनातन के संदेश का परचम लहराएगा।

उन्होंने बताया कि इससे पहले अब तक गुजरात में सबसे ऊंचा 221 फुट का ध्वज लगा है । उन्होंने कहा कि हरिद्वार में स्थापित होने वाले पहले धर्मध्वज का मुख्यमंत्री ने सांकेतिक शिलान्यास कर दिया है और अब जल्द ही उपयुक्त स्थान का चयन कर ध्वज की स्थापना का काम शुरू कर दिया जाएगा।

गौतम ने कहा, यह धर्मध्वजा हरिद्वार की गरिमा, गंगा के महत्व और सनातन परंपरा के गौरव को बढ़ाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सनातन का गौरव बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

Tags: उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे
Previous Post

अवैध खनन और आवागमन पर अंकुश: रोकथाम के लिये एकीकृत खनन निगरानी प्रणाली का उपयोग शुरू

Next Post

भारत निमिषा प्रिया मामले के समाधान के लिए ठोस कदम उठा रहा : विदेश मंत्रालय

Related Posts

देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
क्राइम

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
देश

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस, व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद होगा आगे का फैसला

September 21, 2026
Next Post

भारत निमिषा प्रिया मामले के समाधान के लिए ठोस कदम उठा रहा : विदेश मंत्रालय

Recent Posts

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नई दिल्ली, मोबाइल रिचार्ज को लेकर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव किया है। TRAI ने...

India vs Japan: आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने बचाए 8 रन, जापान को 2 रन से हराकर भारत की रोमांचक जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

सानो (जापान), बारिश से प्रभावित ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत ने मंगलवार को जापान को महज 2 रन से...

Ghazipur : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 8वीं कक्षा की दो छात्राएं लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार शाम...

हरदोई में बड़ा हादसा: मामा के बेटे को बचाने कुंड में कूदा युवक, दोनों की डूबकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

हरदोई के बेनीगंज क्षेत्र में स्थित हत्याहरण तीर्थस्थल के कुंड में नहाते समय डूबने से 11 वर्षीय लड़के समेत दो...

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group