Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अवैध खनन और आवागमन पर अंकुश: रोकथाम के लिये एकीकृत खनन निगरानी प्रणाली का उपयोग शुरू

admin by admin
July 17, 2025
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, प्रदेश सरकार ने राज्य में अवैध खनन और आवागमन पर अंकुश लगाने के लिए एकीकृत खनन निगरानी प्रणाली (आईएमएसएस) के तहत उन्नत तकनीकों का उपयोग शुरू किया है।

राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, खनन गतिविधियों पर पहले से ही ड्रोन, जियो-फेंसिंग, आरएफआईडी टैग (रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान टैग) और कृत्रिम मेधा (एआई)-संचालित चेक गेट के माध्यम से निगरानी की जा रही है और अब वाहनों में ओवरलोडिंग पर सटीक नजर रखने के लिए ‘वे-इन-मोशन’ (डब्ल्यूआईएम) तकनीक शुरू करने की तैयारी है।

बयान के अनुसार, भूविज्ञान और खनन विभाग ने खनन क्षेत्रों की जियो-फेंसिंग, कैमरा-युक्त वेब्रिज और परिवहन वाहनों की आरएफआईडी टैगिंग सहित कई तकनीक-संचालित उपायों के साथ निगरानी को मजबूत किया है।

इसमें कहा गया है कि इसके अलावा 25 जिलों में 57 मानवरहित आईओटी और कृत्रिम बुद्धिमता आधारित चेक गेट स्थापित किए गए हैं जो सभी निदेशालय के कमांड सेंटर से जुड़े हैं।

बयान के अनुसार, विभाग ने अवैध खनन और परिवहन पर नियंत्रण को मजबूत करने के लिए डब्ल्यूआईएम प्रणाली की स्थापना में सहायता के लिए परिवहन आयुक्त से भी सहयोग मांगा है।

इसमें बताया गया है कि इसके अलावा, खनन सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने अपने पोर्टल को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के ‘परिवेश’ पोर्टल के साथ एकीकृत करने की पहल की है।

बयान के अनुसार इससे पर्यावरण मंजूरी प्रमाणपत्रों की निगरानी सुचारू होगी और खनन क्षेत्रों में प्रवर्तन की कार्रवाई में तेजी आएगी।

Tags: अवैध खनन और आवागमन पर अंकुश
Previous Post

जातीय संतुलन की रणनीति के तहत बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं मनोहर लाल खट्टर – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

Next Post

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे दुनिया में सबसे ऊंचे धर्म ध्वज, धामी ने सांकेतिक रूप से शिलान्यास कर की शुरूआत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, UP ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में दो वाहनों की टक्कर में महिला की मौत, 13 अन्य घायल

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में महिला JE से बदसलूकी और जबरन शराब पिलाने की कोशिश का आरोप, PWD इंजीनियर पर FIR

September 20, 2026
Next Post

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे दुनिया में सबसे ऊंचे धर्म ध्वज, धामी ने सांकेतिक रूप से शिलान्यास कर की शुरूआत

Recent Posts

गोरखपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक शुभम मिश्रा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा...

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, UP ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाराणसी में रविवार तड़के यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के...

मथुरा में दो वाहनों की टक्कर में महिला की मौत, 13 अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

मथुरा जिले में शनिवार को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मथुरा की ओर आ रहे एक तिपहिया वाहन को एक पिकअप...

सहारनपुर में महिला JE से बदसलूकी और जबरन शराब पिलाने की कोशिश का आरोप, PWD इंजीनियर पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

सहारनपुर, जिले के जनकपुरी थाना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) की एक महिला जूनियर इंजीनियर से कथित बदसलूकी और जबरन...

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group