Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शुभांशु की शुभ उड़ान शुरू; Axiom-4 मिशन के लिए ड्रैगल कैप्सूल से रवाना हुए चार अंतरिक्ष यात्री

admin by admin
June 25, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

न्यूयार्क, भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर Axiom-4 मिशन आज दोपहर लगभग 12 बजे अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से उड़ान भरी है।

Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरने से पहले शुभांशु शुक्ला और उनके साथी क्रू मेंबर्स ने लॉन्चिंग की अंतिम प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सभी सदस्य अपने-अपने विज़र बंद कर रहे हैं और लॉन्च से पहले की आखिरी जांचें पूरी की गई है।

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला Axiom Mission-4 (Ax-4) में पायलट की भूमिका निभाएंगे, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना हुआ। यह मिशन न केवल वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को और मजबूत करेगा, बल्कि देश की मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ‘गगनयान’ के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।

बता दें कि शुभांशु शुक्ला का जन्म 10 अक्टूबर 1985 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। जून 2006 में वह भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए। वे एक अनुभवी कॉम्बैट लीडर और टेस्ट पायलट हैं, जिन्हें 2000 से ज्यादा घंटे की उड़ान का अनुभव है। उन्होंने Su-30 MKI, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और An-32 जैसे कई विमानों को उड़ाया है।

साल 2019 में, उन्होंने रूस के स्टार सिटी स्थित ‘यूरी गागरिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर’ में कठोर प्रशिक्षण लेना शुरू किया। यह प्रशिक्षण पूरे एक साल तक चला और इसी ने उनके अंतरिक्ष यात्रा के रास्ते खोले। 27 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गगनयान मिशन के लिए चयनित चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक के रूप में प्रस्तुत किया।

अब ग्रुप कैप्टन शुक्ला Axiom Space द्वारा संचालित ऐतिहासिक Ax-4 मिशन के लिए तैयार हैं, जिसमें वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित अंतरिक्ष यात्रियों के साथ NASA के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से ISS की ओर रवाना होंगे। वहीं पूर्व NASA अंतरिक्ष यात्री और Axiom Space की ह्यूमन स्पेसफ्लाइट डायरेक्टर पैगी व्हिटसन इस मिशन की कमांडर होंगी, उनके साथ पोलैंड के स्लावोस उज्नान्स्की-विश्निवेस्की और हंगरी के टिबोर कापू भी मिशन स्पेशलिस्ट के रूप में शामिल होंगे।

व्हिटसन ने शुक्ला की प्रशंसा करते हुए कहा, “ड्रैगन कैप्सूल में शुभांशु मेरे पायलट होंगे, यह मेरे लिए बड़ी बात है। उनके पास पहले से ही एक ऑपरेशनल समझ है और वे स्पेसक्राफ्ट टेक्नोलॉजी को लेकर बेहद प्रतिभाशाली हैं।

शुक्ला ने मिशन टीम के यूट्यूब वीडियो में कहा, “मैंने शायद एक हफ्ता पहले जाना कि मैं जा रहा हूं। यह बहुत रोमांचक था। जब ऐसा मौका सामने आता है, तो आप जान भी नहीं पाते कि कैसे प्रतिक्रिया दें।” उन्होंने आगे कहा, “जिस टीम के साथ मैं उड़ान भरने जा रहा हूं, वह शानदार है। ये लोग मेरे जीवनभर के मित्र बन गए हैं।

उनकी इस ऐतिहासिक उड़ान को भारत में 1984 की उस घटना के समान माना जा रहा है जब विंग कमांडर राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में भारतीय झंडा फहराया था। शुक्ला ने कहा, “यह एक अद्भुत यात्रा है। ऐसे पल होते हैं जब आपको एहसास होता है कि आप किसी बहुत बड़े अभियान का हिस्सा हैं। अगर मेरी कहानी भारत में किसी बच्चे में जिज्ञासा जगा सके या किसी एक जीवन को दिशा दे सके तो मेरे लिए यही मिशन की सफलता होगी।

Tags: शुभांशु की शुभ उड़ान शुरू
Previous Post

हापुड़: रुपये न देने पर निजी अस्पताल में भर्ती बच्ची की मौत का आरोप, जांच के आदेश

Next Post

असम में सीआरपीएफ शिविर पर ग्रेनेड हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल

Related Posts

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Next Post

असम में सीआरपीएफ शिविर पर ग्रेनेड हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल

Recent Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group