Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Israel ने ईरान के रक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया, Iran ने भी बरसाईं मिसाइल

admin by admin
June 15, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

इजराइल ने रविवार को ईरान पर व्यापक हमला किया और उसके ऊर्जा उद्योग तथा रक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया, वहीं ईरान ने भी इजराइल के खिलाफ जवाबी हमले तेज करते हुए मिसाइलों की बौछार कर दी।

दो दिन पहले इजराइल द्वारा तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से किए गए हमलों के बाद दोनों देश हमला और जवाबी हमला करने में लगे हैं।

इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमलों के बीच तेहरान में भी विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। इजराइल के आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि ईरान के हमले से देश भर में कई स्थानों पर लोगों की मौत हुई है।

इजराइली आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि गैलिली क्षेत्र में एक इमारत पर हमले के चलते चार लोगों की मौत हो गई, वहीं मध्य इजराइल में हमले में दो महिलाओं और 10 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

ईरान में हताहत हुए लोगों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इजराइल ने ईरान के रक्षा मुख्यालय के साथ-साथ उन स्थलों को भी निशाना बनाया जिनके बारे में उसका कहना है कि वे देश के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े हैं।

ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया कि ईरानी मिसाइलों ने इजराइल के लड़ाकू विमानों के लिए ईंधन का उत्पादन करने वाले केन्द्रों को निशाना बनाया।

दोनों देशों के मध्य जारी संघर्ष के बीच ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता रद्द कर दी गई है।इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘तेहरान जल रहा है।

इजराइली सेना और ईरान के सरकारी टेलीविजन दोनों ने ईरानी मिसाइलों के नवीनतम हमले की जानकारी दी। आधी रात के करीब सुरक्षा पर इजराइली कैबिनेट की बैठक के दौरान विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

दुनियाभर के नेताओं ने तनाव कम करने और व्यापक युद्ध से बचने का तत्काल आह्वान किया है। चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि परमाणु स्थलों पर हमले ने एक ‘‘खतरनाक मिसाल कायम की है।

इजराइल को व्यापक रूप से पश्चिम एशिया में एकमात्र परमाणु संपन्न देश माना जाता है। इसने कहा कि पिछले दो दिनों में ईरान पर उसके सैकड़ों हमलों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े कई शीर्ष जनरल, नौ वरिष्ठ वैज्ञानिक और विशेषज्ञ मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने कहा है कि 78 लोग मारे गए और 320 से अधिक घायल हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने संबंधी दायित्वों का पालन नहीं करने के लिए बृहस्पतिवार को फटकार लगाई थी।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट किए जाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बता चुके इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल के अब तक के हमले उन हमलों की तुलना में कुछ नहीं हैं जो आने वाले दिनों में उसकी सेना करेगी।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि एक इजराइली ड्रोन ने ईरानी प्राकृतिक गैस प्रसंस्करण संयंत्र पर हमला किया जिसके बाद ‘‘एक जोरदार विस्फोट’’ हुआ, जो ईरान के तेल और प्राकृतिक गैस के ठिकाने पर पहला इजराइली हमला है। इजराइल की सेना ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि ‘साउथ पार्स’ प्राकृतिक गैस क्षेत्र में कितना नुकसान हुआ है। ऐसी जगहों के चारों ओर हवाई रक्षा प्रणालियां होती हैं, जिन्हें इजराइल निशाना बनाता रहा है।

Tags: Israel ने ईरान के रक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया
Previous Post

America: पूर्व प्रांतीय हाउस स्पीकर और उनके पति की गोली मारकर हत्या

Next Post

प्रयागराज, संभल और बिजनौर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों समेत सात की मौत

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

प्रयागराज, संभल और बिजनौर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों समेत सात की मौत

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group