Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

America: पूर्व प्रांतीय हाउस स्पीकर और उनके पति की गोली मारकर हत्या

admin by admin
June 15, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

ब्लेन, मिनेसोटा प्रांतीय सदन की पूर्व स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि एक दूसरे जनप्रतिनिधि और उनकी पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया गया। यह हत्या राजनीति से प्रेरित हो सकती है। यह जानकारी मिनेसोटा गवर्नर टिम वाल्ज ने दी।

इन लक्षित हत्याओं के बाद अधिकारी एक संदिग्ध की सक्रिय रूप से तलाश कर रहे हैं।

वाल्ज ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मिनेसोटा और पूरे देश में हम सभी को, सभी प्रकार की राजनीतिक हिंसा के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

घायल जनप्रतिनिधि की पहचान प्रांतीय सीनेटर जॉन हॉफमैन के रूप में की गई है, जो डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं और पहली बार 2012 में निर्वाचित हुए थे। इससे पहले वे एनोका हेन्नेपिन स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके हैं, जो मिनेसोटा के सबसे बड़े स्कूल जिले का प्रबंधन करता है। हॉफमैन विवाहित हैं और उनकी एक बेटी है।

हॉर्टमैन प्रांतीय विधानमंडल में शीर्ष सदन डेमोक्रेटिक नेता और पूर्व सदन अध्यक्ष थीं। वह पहली बार 2004 में निर्वाचित हुई थीं। उनके और उनके पति के दो बच्चे हैं।

ब्यूरो आफ क्रिमिनल अप्रेहेंसन के अधीक्षक ड्रू इवांस ने कहा कि अधिकारी सक्रिय रूप से संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं।

इवांस ने कहा कि चोटों की गंभीरता का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, लेकिन हॉर्टमैन और उनके पति की मौत गोली लगने से हुई है।

सार्वजनिक सुरक्षा आयुक्त बॉब जैकबसन ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बता रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘संदिग्ध ने हमारी वर्दी के भरोसे का फायदा उठाया। यह विश्वासघात बहुत परेशान करने वाला है।’’

पुलिस प्रमुख मार्क ब्रुले ने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद संदिग्ध हॉर्टमैन के घर के पीछे से भाग गया।

ब्रुले ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति अधिकारी की तरह की वर्दी पहने हुए था और एक वाहन चला रहा था जो ‘बिल्कुल एक एसयूवी स्क्वाड कार जैसा दिख रहा था। वाहन में लाइट, आपातकालीन लाइट लगी थी और वाहन बिल्कुल एक पुलिस वाहन जैसा दिख रहा था।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा कि एफबीआई जांच में शामिल होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अटॉर्नी जनरल, पाम बॉन्डी और एफबीआई, स्थिति की जांच कर रहे हैं और वे इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति पर कानून के तहत मुकदमा चलाएंगे। अमेरिका में ऐसी भयानक हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भगवान मिनेसोटा के महान लोगों को आशीर्वाद दें।’’

मिनेसोटा हाउस स्पीकर एवं रिपब्लिकन पार्टी नेता लिसा डेमुथ ने कहा कि हॉर्टमैन और उनके पति, मार्क की हत्या से वह अत्यंत दुखी हैं।

डेमुथ ने एक बयान में कहा, ‘‘कानून प्रवर्तन प्रतिक्रिया जारी है और विवरण अभी भी सामने आ रहे हैं, मैं बस सभी मिनेसोटा वासियों से इस भयानक हमले के पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने के लिए कहूंगी।’’

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पूर्व सदस्य गैब्रिएल गिफ़ोर्ड्स के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय बंदूक हिंसा रोकथाम संगठन ‘गिफर्ड्स’ ने निम्नलिखित बयान जारी किया।

गिफर्ड्स ने कहा, ‘मेरा परिवार और मैं लक्षित गोलीबारी की भयावहता को अच्छी तरह से जानते हैं। जनप्रतिनिधि के खिलाफ हमला अमेरिकी लोकतंत्र पर ही हमला है। नेताओं को बोलना चाहिए और हिंसक अतिवाद को बढ़ावा देने की निंदा करनी चाहिए जो इस देश के लिए खतरा है।’’

गिफर्ड्स को 2011 में एक बंदूकधारी ने सिर में गोली मार दी थी, जिसने छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और 12 अन्य को घायल कर दिया था। गिफर्ड्स ने जनवरी 2012 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

Tags: America: पूर्व प्रांतीय हाउस स्पीकर
Previous Post

हाथरस के जिलाधिकारी के चालक की बेटी की गोली मारकर हत्या

Next Post

Israel ने ईरान के रक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया, Iran ने भी बरसाईं मिसाइल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

एशियाई खेलों का भव्य आगाज, नागोया में तकनीक और संस्कृति के संगम ने मोहा मन; मनु भाकर ने संभाली भारत की कमान

September 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

September 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

September 18, 2026
Next Post

Israel ने ईरान के रक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया, Iran ने भी बरसाईं मिसाइल

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group