Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राजा रघुवंशी हत्या: मेघालय में पत्नी ने कराई थी हत्या, चार लोग गिरफ्तार, जाने घटनाक्रम

admin by admin
June 9, 2025
in क्राइम, देश
0

मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या में कथित रूप से उसकी पत्नी शामिल थी, जिसने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, सोनम के पिता ने अपनी बेटी के बेगुनाह होने का दावा किया है जबकि राजा के भाई ने कहा कि अगर सोनम दोषी पाई जाती है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

डीजीपी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रातभर की छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये तीन लोगों में से दो मध्यप्रदेश के इंदौर और एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर का निवासी है।

राजा (29) और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को सोहरा इलाके के नोंगरियात गांव में एक ‘होमस्टे’ से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गए थे। राजा का शव दो जून को गांव से 20 किलोमीटर दूर एक खाई में मिला था।

उन्होंने बताया, ‘‘एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और दो अन्य आरोपियों को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इंदौर से पकड़ा। नोंगरांग ने बताया, ‘‘सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि सोनम ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें भाड़े पर बुलाया था। उन्होंने कहा, ‘‘अपराध में संलिप्त कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश में अभियान अब भी जारी है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने एक बयान में कहा, ‘‘इंदौर के गोविंदनगर खारचा की निवासी सोनम रघुवंशी रात में वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित काशी ढाबा पर मिली। उसे प्रारंभिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया।

‘वन स्टॉप सेंटर’ संकट में फंसी महिलाओं को सहायता प्रदान करता है।

ललितपुर से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आरोपी के बारे में जिले के पुलिस अधीक्षक मुश्ताक अहमद ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे मेघालय पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से जिले के महरौनी क्षेत्र स्थित चौकी गांव से आकाश राजपूत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा सहयोग किया जा रहा है मगर आगे की कार्रवाई मेघालय पुलिस द्वारा ही की जाएगी। इस संबंध में चौकी गांव के प्रधान आनंद ने बताया कि मेघालय पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी आकाश इस गांव का निवासी है लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह इंदौर में रह रहा था।

मेघालय पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सोनम फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में है और उसे लाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

बयान में कहा, ‘‘ये गिरफ्तारियां राजा रघुवंशी की हत्या और उसके बाद उनकी पत्नी के लापता होने की परिस्थितियों से पर्दा हटाने के लिए अहम हैं।

PRESS RELEASE pic.twitter.com/KmEEl4VYxN

— Meghalaya Police (@MeghalayaPolice) June 9, 2025

बयान में कहा गया कि ‘‘मेघालय पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) की गहन जांच के परिणामस्वरूप से ही यह कामयाबी हासिल हुई। इसमें राज्य आपदा मोचन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, स्थानीय खुफिया इकाइयों और कई राज्यों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों का भी सहयोग मिला।’’

वहीं, इंदौर में सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी बेटी 100 प्रतिशत बेगुनाह है। हम इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेघालय पुलिस मेरी बेटी के बारे में गलत बयान दे रही है क्योंकि राजा रघुवंशी की हत्या के मामले के कारण राज्य सरकार की छवि खराब हो रही है।

फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली सनमाइका शीट के कारोबारी देवी सिंह ने दावा किया कि उनकी बेटी के खिलाफ मेघालय पुलिस के पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उसने सुपारी देकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई थी। इससे पहले शुक्रवार को सोनम के परिवार ने मेघालय पुलिस की जांच से असंतुष्टि जताते हुए केंद्र से मामले को सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया।

इस हत्याकांड में राज कुशवाह नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया है। देवी सिंह ने कहा कि राज कुशवाह नाम का एक व्यक्ति उनके प्रतिष्ठान से जुड़ा है और परसों तक वह उनके गोदाम पर काम कर रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘कुशवाह का नाम मेरी बेटी सोनम के साथ गलत तरह से जोड़ा जा रहा है। मेघालय पुलिस अपनी खाल बचाने के लिए मेरी बेटी पर झूठे आरोप लगा रही है। मैं मेघालय पुलिस को कानूनी नोटिस भेजूंगा। मैं चाहता हूं कि सीबीआई पूरे मामले की जांच करे।

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘सोनम ने उसके भाई गोविंद को कल देर रात वीडियो कॉल किया था। इसके बाद हमने उत्तर प्रदेश पुलिस को फोन करके सोनम के इस प्रदेश में होने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक भाड़े के कथित हत्यारों का सोनम से आमना-सामना नहीं कराया जाएगा, तब तक हम इस बात को नहीं मान सकते कि सोनम ने सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराई थी।

हालांकि, रघुवंशी ने कहा कि अगर सोनम अपने पति राजा रघुवंशी के हत्याकांड में दोषी पाई जाती है तो उनके परिवार की मांग है कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शहर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस ने इंदौर और इसके आस-पास से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

उन्होंने बताया कि रविवार देर रात की इस मुहिम में इंदौर पुलिस ने मेघालय की ईस्ट खासी हिल्स पुलिस की मदद की। सिंह ने बताया कि राजा रघुवंशी हत्याकांड का विस्तृत खुलासा मेघालय पुलिस करेगी।

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने राज्य और देश को झकझोर देने वाले इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की सराहना की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘राजा हत्याकांड में सात दिन के भीतर मेघालय पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है… मध्यप्रदेश के तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है तथा एक और हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अब भी जारी है।

‘पीटीआई-भाषा’ ने शनिवार को बताया था कि मावलखियात में एक पर्यटक गाइड अल्बर्ट पडे ने रघुवंशी और उनकी पत्नी को लापता होने के दिन पहले तीन लोगों के साथ देखा था।

अल्बर्ट ने कहा कि उसने 23 मई को सुबह 10 बजे के आसपास नोंगरियात से मावलखियात तक 3,000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ते समय तीन लोगों के साथ दंपति को देखा था।

गाइड ने बताया कि उसने दंपति को पहचान लिया क्योंकि उसने पिछले दिन उन्हें नोंगरियात में लोकप्रिय ‘लिविंग रूट्स ब्रिज’ देखने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया था और एक अन्य गाइड को काम पर रखा।

‘लिविंग रूट्स ब्रिज’ मेघालय में पेड़ों की जड़ों से प्राकृतिक रूप से बना पुल है जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। गाइड ने यह भी बताया कि दंपति के साथ आए तीनों लोग हिंदी में बात कर रहे थे जो दिखाता है कि वे स्थानीय लोग नहीं थे।

दंपति के परिवारों ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से मामले की जांच कराने की मांग की थी।

रघुवंशी का शव ‘वेइसाडोंग फॉल्स’ के पास एक खाई में मिला था। उनकी एक सोने की अंगूठी और चेन गायब थी, जिससे संदेह और बढ़ गया कि उनकी हत्या की गई।

एक दिन बाद, पास में ही खून से सना एक चाकू मिला और दो दिन बाद दंपति द्वारा इस्तेमाल किए गए रेनकोट जैसा ही एक रेनकोट सोहरारिम और उस खाई के बीच मावकमा गांव में मिला, जहां रघुवंशी का शव पाया गया था।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले की सीबीआई जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है।

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे। वे 22 मई को किराए के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचे।

उनका स्कूटर 24 मई को शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई।

एक पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में चार पुलिस उपाधीक्षकों की सहायता से एक विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रहा है।

शिलांग के होटल की CCTV फुटेज देखिए –

22 मई को हत्या से पहले राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम बाइक से घूमने के लिए निकल रहे थे। तभी सोनम मोबाइल पर चैट्स करती दिख रही है। आशंका है कि वो सुपारी किलर्स को लोकेशन शेयर कर रही थी। इसी दिन दोनों लापता हुए थे। 2 जून को राजा की बॉडी मिली। pic.twitter.com/Ioi73yQ07c

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 9, 2025

Tags: राजा रघुवंशी हत्या
Previous Post

बाराबंकी में नेत्रहीन युवती के साथ नाबालिग किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़ा

Next Post

आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

September 21, 2026
Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
देश

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस, व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद होगा आगे का फैसला

September 21, 2026
Next Post

आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत

Recent Posts

Ayodhya 14 Kosi Marg पर बुलडोजर के बाद BJP में बेचैनी? विधायक की DM से मुलाकात, उठे कई सवाल!!

by Atul Narain Srivastava
September 21, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जनौरा नाका में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब सिर्फ सड़क चौड़ीकरण...

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

संत कबीरनगर, समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत...

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

सहारनपुर, जिला महिला अस्पताल से सोमवार को एक नवजात शिशु के चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रसव के...

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

भारत के अवतंश (14) ने सवाल किया कि हम सोते समय बोलते क्यों हैं? हर कोई सोता है, लेकिन नींद...

तेहरान के आसमान में दिखा रहस्यमयी त्रिकोणीय UFO! अमेरिकी सीक्रेट प्लेन TR-3B का दावा या कुछ और? जानिए पूरा सच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

तेहरान, ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में 20 सितंबर की रात दिखाई दिए एक रहस्यमयी रोशनी वाले ऑब्जेक्ट के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group