Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रोगियों के लिए दंत चिकित्सा देखभाल को बेहतर बनाने के तीन तरीके, सिल्वर डायमाइन फ्लोराइड

admin by admin
June 8, 2025
in Featured, देश
0

कई लोगों के लिए, दंत चिकित्सक के पास जाना डरावना, चिंताजनक और असहज अनुभवों वाला होता है। लेकिन दंत चिकित्सा अब बदल रही है और यह कम कष्टदायी होती जा रही है।

आज, सुई-मुक्त और ड्रिल-मुक्त दृष्टिकोण दांतों की सड़न को अधिक आरामदायक तरीके से निपटाने में मदद कर रहे हैं, खासकर बच्चों, दर्द से परेशान रोगियों और विशेष स्वास्थ्य देखभाल की जरूरत वाले लोगों के लिए। तीन सबसे आशाजनक तकनीकें हैं ‘सिल्वर डायमाइन फ्लोराइड’ (एसडीएफ), ‘एट्रॉमेटिक रिस्टोरेटिव ट्रीटमेंट’ (एआरटी) और ‘हॉल’ तकनीक।

कोविड-19 महामारी के दौरान, कई दंत चिकित्सा क्लीनिकों ने वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए गैर-एरोसोल-उत्पादक प्रक्रियाओं (जिनमें पानी का छिड़काव नहीं किया जाता) का इस्तेमाल किया। उस अवधि के दौरान एसडीएफ और एआरटी आवश्यक उपचार दृष्टिकोण बन गए और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही है। ये तकनीक दंत चिकित्सा को अधिक स्वीकार्य बनाती हैं।

दांतों की सड़न दांतों में उपस्थित बैक्टीरिया के कारण होती है और ये ऐसे लोगों में होती है जो मीठा अधिक खाते हैं और अम्ल उत्पन्न करते हैं। इन लोगों में दांतों की उचित तरीके से ब्रश न करने पर दांतों की सतह धीरे-धीरे खराब हो जाती है।

पारंपरिक उपचार में आमतौर पर स्थानीय एनेस्थेटिक के इंजेक्शन द्वारा दांत को सुन्न करना और उसके बाद दांत के सड़े हुए हिस्से को बाहर निकालना शामिल होता है।

माता-पिता अक्सर यह जानकर आश्चर्यचकित होते हैं और राहत महसूस करते हैं कि उनके बच्चे के दांतों में कैविटी के लिए इंजेक्शन या ‘फिलिंग’ की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। कभी-कभी, खासकर स्वाभाविक रूप से गिरने वाले शिशु के दांतों में छोटी-छोटी कैविटी के लिए, सिर्फ निगरानी करना या एसडीएफ लगाना ही पर्याप्त हो सकता है।

साथ ही, यह मान्यता भी बढ़ रही है कि मरीज का भरोसा दीर्घकालिक मौखिक स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता के लिए जरूरी है। जीवन के शुरुआती दौर में दांतों से जुड़ी कोई दर्दनाक घटना किसी व्यक्ति को सालों तक देखभाल लेने से रोक सकती है, जिससे आगे चलकर समस्याएं और भी बदतर हो सकती हैं।

मौलिक रूप से अलग दृष्टिकोण

सिल्वर डायमाइन फ्लोराइड एक बिल्कुल अलग तरीका है। यह एक साफ तरल पदार्थ है जिसे एक छोटे ब्रश का उपयोग करके सीधे कैविटी में लगाया जाता है। इसमें केवल कुछ सेकंड लगते हैं और इसके लिए किसी ड्रिलिंग, सुई या महंगे, जटिल उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है।

एआरटी में हाथ के उपकरणों का उपयोग करके नरम, सड़े हुए दांत के ऊतकों को निकालना शामिल है।

बच्चों के दांतों की सड़न को नियंत्रित करने के लिए एक और आसान तथा तेजी से लोकप्रिय विकल्प है ‘हॉल’ तकनीक।

पारंपरिक उपचारों के विपरीत, जिसमें ड्रिलिंग या सड़न को हटाना शामिल है, हॉल तकनीक सड़ चुके ऊतक को बाहर निकालने के बजाय उसे अंदर सील करके काम करती है।

माता-पिता अक्सर इस बात से हैरान हो जाते हैं कि बच्चे इस तरीके से कितनी अच्छी तरह निपटते हैं। वास्तव में, अध्ययनों से पता चलता है कि जिन बच्चों ने ‘हॉल’ तकनीक अपनाई है, उन्हें अक्सर कम असुविधा हुई है।

Tags: रोगियों के लिए दंत चिकित्सा देखभाल को बेहतर
Previous Post

वाराणसी: जेल से रिहाई के बाद जुलूस में आपत्तिजनक नारे लगाने पर आरोपी समेत तीन लोग गिरफ्तार; चौकी प्रभारी निलंबित

Next Post

Watch, क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, कई हस्तियां हुई शामिल

Related Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

July 30, 2026
CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा
देश

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

July 30, 2026
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा
अयोध्या

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

July 30, 2026
Next Post

Watch, क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, कई हस्तियां हुई शामिल

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group