Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेघालय में लापता हुए इंदौर के पर्यटक का शव खाई में मिला

admin by admin
June 3, 2025
in देश
0

मेघालय में कुछ दिन पहले पत्नी के साथ लापता हुए इंदौर के 29 वर्षीय पर्यटक राजा रघुवंशी का शव सोमवार को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राजा और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को नोंग्रियाट गांव में स्थित अतिथि गृह से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गए थे। नोंग्रियाट गांव उस जगह से 20 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां उनका शव मिला।

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “पुलिस के एक ड्रोन ने वेइसाडोंग जलप्रपात पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई में शव का पता लगाया। शाम को शव को मजिस्ट्रेट जांच के लिए ले जाया गया।”

उन्होंने कहा कि जांच क्षेत्र के स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में की गई। अधिकारी कहा, “मृतक के रिश्तेदारों ने मृतक के दाहिने हाथ पर ‘राजा’ लिखे टैटू के आधार पर शव की पहचान राजा रघुवंशी के रूप में की।

अधिकारी ने बताया कि मौके से एक महिला की सफेद शर्ट, दवाई, मोबाइल फोन की स्क्रीन का एक हिस्सा और एक स्मार्टवॉच भी बरामद हुआ है।

उन्होंने कहा कि शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया।

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि बचाव दल राजा की पत्नी सोनम की तलाश जारी रखेंगे।

तीस मई को अत्यधिक भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण खोज व बचाव अभियान को रोकना पड़ा था, जिसे पुलिस ने 24 मई को शुरू किया था।

मध्यप्रदेश के इंदौर से आए पति-पत्नी 22 मई को किराए के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचे थे। उन्होंने अपना स्कूटर खड़ा किया और नोंग्रियाट गांव में प्रसिद्ध ‘लिविंग रूटब्रिज’ देखने गए, जहां वे रात भर ठहरे और अगली सुबह रवाना हो गए।

पुलिस ने बताया कि 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और रविवार को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शुरुआती तलाशी अभियान की योजना बनाई गई।

Tags: मेघालय में लापता हुए इंदौर
Previous Post

बरेली में अपने डेढ़ साल के बच्चे को गोद में लेकर महिला ट्रेन के आगे कूदी, दोनों की मौत

Next Post

गोंडा में दो सड़क हादसों में मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौत

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
Next Post

गोंडा में दो सड़क हादसों में मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौत

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group