Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL एलिमिनेटर आज: गिल के टाइटंस और हार्दिक की मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

admin by admin
May 30, 2025
in खेल, देश
0

मुल्लांपुर, खिताब के दावेदार के रूप में शुरुआत करने के बाद लड़खड़ाने वाली शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में शुक्रवार को यहां पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स से भिड़ेगी।

एलिमिनेटर में हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी जबकि विजेता टीम को दूसरे क्वालीफायर में खेलने का मौका मिलेगा। खराब शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियन्स की टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने में सफल रही।

टाइटंस ने पिछले चार सत्र में तीसरी बार प्ले ऑफ में जगह बनाई है और इस दौरान 2022 में पदार्पण करते हुए खिताब भी जीता।

हालांकि गिल और हार्दिक दोनों को ही काफी कुछ साबित करना है। अगर टाइटंस खिताब जीतता है तो भारत के नव नियुक्त टेस्ट कप्तान गिल की कप्तान के रूप में साख मजबूत होगी।

हार्दिक को पिछले साल टीम में वापसी पर हूटिंग का सामना करने के बाद प्रशंसकों का प्यार वापस मिल गया है और आईपीएल ट्रॉफी से वह फ्रेंचाइजी के महान खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह पक्की कर लेंगे।

हालांकि दोनों कप्तान को खिताब की तलाश में अपने सामने मौजूद मुद्दों का हल खोजना होगा।

टाइटंस की टीम अधिक चिंतित होगी क्योंकि उसने प्ले ऑफ से पहले लय गंवा दी है। टीम ने अपने पिछले दो मैच में हार के दौरान विरोधी टीम को 465 रन बनाने दिए और प्ले ऑफ में उसे गेंद से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मोहम्मद सिराज को पावर प्ले में टीम को सफलता दिलानी होगी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान को नई गेंद से संघर्ष करना पड़ा है जिससे टाइटंस की समस्याएं बढ़ गई हैं और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया है जो मौजूदा सत्र में 23 विकेट के साथ टीम के लिए तुरुप का पत्ता साबित हुए हैं।

तेज गेंदबाजी विभाग की कमजोरियों के अलावा स्पिन ऑलराउंडर राशिद खान की प्रभावहीनता ने गेंदबाजी में टीम की मुसीबतों को और बढ़ा दिया है।

बल्लेबाजी विभाग में शीर्ष तीन बल्लेबाजों साई सुदर्शन, गिल और जोस बटलर ने टीम को प्ले ऑफ में जगह दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बटलर लीग चरण के बाद राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के लिए स्वदेश रवाना हो चुके हैं और प्ले ऑफ में टीम को उनकी कमी खलेगी।

बटलर के विकल्प के तौर पर टीम ने कुसाल मेंडिस को टीम में शामिल किया है लेकिन देखना होगा कि वह इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज की कमी को पूरा कर पाते हैं या नहीं।

टाइटंस के मध्यक्रम में मौजूद शाहरूख खान और शेरफेन रदरफोर्ड सबसे अधिक भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं जिससे मुंबई के खिलाफ टाइटंस की राह आसान नहीं होगी। टाइटंस की तरह मुंबई को भी विदेशी खिलाड़ियों के जाने से नुकसान हुआ है।

शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा के साथ रेयान रिकल्टन ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज अब राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ चुका है। इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स के साथ भी ऐसा ही है।

इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के अलावा रिचर्ड ग्लीसन और चरित असलंका को मुंबई ने अपने साथ जोड़ा है। एलिमिनेटर में रोहित के साथ बेयरस्टो पारी का आगाज कर सकते हैं। मध्यक्रम में तिलक वर्मा का खराब प्रदर्शन भी मुंबई के लिए चिंता का सबब है।

सूर्यकुमार ने बल्लेबाजी में मुंबई के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह मौजूदा सत्र में 640 रन बना चुके हैं। अगर वह विफल रहते हैं तो मुंबई की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाज जिस रन गति से रन जोड़ रहे हैं वह भी परेशानी का सबब है और हार्दिक को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों की अगुआई में मुंबई के गेंदबाज विरोधी टीम को अधिक परेशान कर रह हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, राशिद खान, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, निशांत सिंधु, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएट्जी, जयंत यादव, अरशद खान, करीम जन्नत, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, गुरनूर बरार, इशांत शर्मा, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस और जोस बटलर।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवन जैकब्स, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरित असलंका।

समय: मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Tags: IPL एलिमिनेटर: गिल के टाइटंस और हार्दिक की
Previous Post

न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी: यूट्यूबर के विरुद्ध अवमानना ​​कार्यवाही शुरू

Next Post

हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 ग्रैंड फिनाले के लिए मंच तैयार

Related Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

July 30, 2026
CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा
देश

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

July 30, 2026
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा
अयोध्या

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

July 30, 2026
Next Post

हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 ग्रैंड फिनाले के लिए मंच तैयार

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group