Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या के राम मंदिर के शिखरों पर सोने की परत चढ़ाने का काम शुरू

admin by admin
May 27, 2025
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के भव्य मंदिर के शिखरों पर सोने की परत चढ़ाने का काम शुरू हो गया है।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि इस मंदिर के शिखरों पर सोने की परत चढ़ाने का काम शुरू हो गया है जिसके अगले दो से तीन सप्ताह में पूरा हो जाने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा,‘‘हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह काम पूरी तरह से तय प्रक्रियाओं और सुरक्षा मानकों के अनुसार हो। इस काम के लिए नियुक्त विशेषज्ञ अयोध्या पहुंच चुके हैं और सोने की परत चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मिश्रा ने कहा कि मौजूदा निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मुख्य रूप से मंदिर के द्वार, सभा भवन और अतिथि गृह (के कार्य) की प्रगति की समीक्षा की है। मंदिर का पहला द्वार अब 30 जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। पहले इसे मई में पूरा होना था, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण द्वार को फिर से बनाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि गेट नंबर 11 अगस्त तक पूरा हो जायेगा और उसके बाद गेट नंबर तीन का काम शुरू होगा। मिश्रा ने बताया कि राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियां आ गई हैं एवं उन्हें मंदिर की पहली मंजिल पर स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए एक सुनियोजित रणनीति तैयार की गई है और उसी के अनुसार काम चल रहा है।

मिश्रा का कहना है कि मंदिर निर्माण से जुड़े धार्मिक समारोह तीन जून से पांच जून तक आयोजित किये जाएंगे, जो मुख्य निर्माण के अंतिम चरणों के साथ मेल खाते हैं, फिर रखरखाव का काम शुरू होगा।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष के अनुसार मंदिर परिसर में शेष निर्माण कार्य सितंबर या अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना है। परिसर के भीतर सप्त मंदिर पहले ही बनकर तैयार हो चुका है और वहां ऋषियों की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।

मिश्रा ने कहा,‘‘राम मंदिर निर्माण का यह चरण आस्था और भव्यता का प्रतीक बन रहा है।साथ ही राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है।

Tags: अयोध्या के राम मंदिर के शिखरों पर
Previous Post

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में क्लोरीन गैस के रिसाव पर मची भगदड़ की जांच के लिए दो समितियां गठित

Next Post

US Embassy ने भारतीय छात्रों को बीच में पढ़ाई छोड़ने के प्रति किया आगाह

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
अयोध्या

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
Next Post

US Embassy ने भारतीय छात्रों को बीच में पढ़ाई छोड़ने के प्रति किया आगाह

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group