अयोध्या, बाबा बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।घटना शुक्रवार 23 मई को शाम 5 से 6 बजे के बीच की है।
आरोप है आरिफ आयु 13 वर्ष 9 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव के पास की झाड़ियों में ले गया। उसने पीड़िता का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। जब आरोपी ने बच्ची का मुंह छोड़ा तो वह चिल्लाने लगी।
बच्ची की आवाज सुनकर उसकी दादी मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता की मां ने थाना बाबा बाजार में शिकायत दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। बाल अपचारी आरोपी को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया है।


