Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Russia ने कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से किया भीषण हमला

admin by admin
May 24, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर शनिवार तड़के ड्रोन और मिसाइलों से भीषण हमला किया, जिससे पूरे शहर में विस्फोटों की आवाज सुनाई दी और कीव के अनेक लोगों को भूमिगत ‘सबवे स्टेशन’ में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

यह हमला ऐसे समय में किया गया जब कुछ घंटे पहले ही रूस और यूक्रेन के बीच बंदियों की अदला-बदली की शुरुआत हुई।

इस्तांबुल में पिछले सप्ताह हुई बैठक में दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति के पहले चरण में सैकड़ों सैनिकों और आम लोगों को अदला-बदली के तहत रिहा किया गया।

कीव सैन्य प्रशासन के कार्यवाहक प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर कहा कि शनिवार तड़के आसमान में रोकी गईं मिसाइल और ड्रोन का मलबा शहर के कम से कम चार जिलों में गिरा।

तकाचेंको के अनुसार, हमले के बाद छह लोगों को चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता पड़ी और कीव के सोलोमियान्स्की जिले में दो जगहों पर आग लग गई।

हमले से पहले, शहर के मेयर विताली क्लित्स्को ने कीव निवासियों को सचेत किया था कि 20 से अधिक रूसी हमलावर ड्रोन कीव की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान ड्रोन का मलबा कीव के ओबोलोन जिले में एक ‘शॉपिंग मॉल’ और एक रिहायशी इमारत पर गिरा। क्लित्स्को ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच एक-एक हजार बंदियों की अदला-बदली होनी है और शुक्रवार को इसका पहला चरण था।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि पहले चरण में 390 यूक्रेनी वापस लाए गए तथा सप्ताहांत में और लोगों को रहा किए जाने की उम्मीद है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसे भी यूक्रेन से भी इतने ही बंदी वापस मिले हैं।

यूक्रेन के एक अधिकारी ने बताया कि यह अदला-बदली उत्तरी यूक्रेन में बेलारूस की सीमा पर हुई।रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रिहा किए गए रूसियों को चिकित्सा उपचार के लिए बेलारूस ले जाया गया है।

Tags: Russia ने कीव पर ड्रोन और मिसाइलों
Previous Post

सुप्रीमकोर्ट: मातृत्व अवकाश मातृत्व लाभ का अभिन्न हिस्सा

Next Post

अमेठी में दो टैंकरों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
Featured

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियाई खेलों का भव्य आगाज, नागोया में तकनीक और संस्कृति के संगम ने मोहा मन; मनु भाकर ने संभाली भारत की कमान

September 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

September 19, 2026
Next Post

अमेठी में दो टैंकरों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत

Recent Posts

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

निशिन (जापान), शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने रविवार को...

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रूस में तीन दिवसीय संसदीय चुनाव रविवार को अंतिम चरण में पहुंच गया। इस बार पहली बार यूक्रेन के उन...

अयोध्या में सदियों पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, झंडहवा बाबा मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या जिले में मंदिर से बेशकीमती और प्राचीन मूर्तियां चोरी होने की घटना सामने आई है। रौनाही थाना क्षेत्र की...

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की संघीय अदालत में प्रमुख कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कंपनियों Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google के खिलाफ मुकदमा दायर...

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

नई दिल्ली, घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने नया नियम लागू करने की घोषणा की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group