Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Gaza में हुए Israeli attacks में कम से कम 60 लोगों की मौत

admin by admin
May 23, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

गाजा में 24 घंटे के दौरान इजराइली हमलों में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नासिर, अल-अक्सा और अल-अहली अस्पतालों के अनुसार दक्षिणी शहर खान यूनिस में हुए हमलों में कम से कम 10, दीर अल-बलाह में चार और जबालिया शरणार्थी शिविर में नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव इन अस्पतालों में लाए गए थे।

इजराइल अपने हालिया हमले के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से बढ़ती आलोचना का सामना कर रहा है। उस पर भयावह मानवीय संकट के बीच गाजा में सहायता पहुंचाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इजराइल ने लगभग तीन महीने से गाजा में नाकेबंदी कर रखी है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि गाजा के 20 लाख निवासियों में से कई पर भुखमरी का खतरा मंडरा रहा है। यहां तक कि इजराइल के कट्टर समर्थक अमेरिका ने भी भुखमरी की स्थिति पर चिंता जताई है।

इस सप्ताह के आरंभ में फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा ने गाजा में युद्ध से निपटने के इजराइल के तरीके तथा वेस्ट बैंक पर इसकी कार्रवाइयों आलोचना की थी और आगाह किया था कि इजराइल सरकार ने सैन्य हमले बंद नहीं किए और मानवीय सहायता पर रोक नहीं हटाई गई तो वे ‘ठोस कार्रवाई’ करेंगे।

इस बीच, इजराइल ने अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच गाजा में सहायता पहुंचानी शुरू कर दी है। इजराइली अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने 100 से ज्यादा ट्रकों से सहायता सामग्री की आपूर्ति की है, जिसमें आटा, भोजन, चिकित्सा उपकरण और दवाएं शामिल हैं। ट्रक केरेम शालोम सीमा मार्ग से गाजा पहुंचे।

हालांकि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों का कहना है कि यह हालिया युद्ध विराम के दौरान प्रतिदिन आने वाले लगभग 600 ट्रकों की तुलना में बहुत कम है।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों का कहना है कि इजराइली सैन्य प्रतिबंधों और गाजा में कानून-व्यवस्था बिगड़ने से सहायता प्राप्त करना और वितरित करना मुश्किल हो गया है। नतीजतन, अभी तक जरूरतमंदों तक बहुत कम सहायता पहुंच पाई है।

विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने शुक्रवार को कहा कि बृहस्पतिवार रात दक्षिणी गाजा में उसके 15 ट्रक लूट लिए गए, जिन्हें डब्ल्यूएफपी समर्थित बेकरियों में भेजा जा रहा था।

Tags: Gaza में हुए Israeli attacks में कम से कम 60 लोगों की मौत
Previous Post

तीन रात तक नींद पूरी नहीं होने से आपके दिल को हो सकता है नुकसान?

Next Post

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दरबार में पहुंचकर किया दर्शन-पूजन

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

September 17, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दरबार में पहुंचकर किया दर्शन-पूजन

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group