Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

MP League T20: जबलपुर रॉयल लॉयंस की दहाड़, सारांश जैन बने आइकॉन खिलाड़ी, लीग 27 मई, 2025 को शुरू

admin by admin
May 21, 2025
in खेल, देश
0

इंदौर, मध्य प्रदेश लीग टी20 के डिफेंडिंग चैंपियंस जो पहले जबलपुर लायंस के नाम से जाने जाते थे, अब 2025 के टूर्नामेंट में जबलपुर रॉयल लायंस के रूप में हिस्सा लेंगे। फ्रैंचाइज़ी ने नई मालिकाना हक, ईकोनेक्सिस स्पोर्ट्स, के तहत नई सीज़न में प्रवेश किया है। भले ही नाम और प्रबंधन बदल गया हो, लेकिन मिशन अब भी वही है, ‘मध्य प्रदेश लीग के चैंपियंस बनना।

27 अप्रैल को इंदौर में हुए प्लेयर्स ड्राफ्ट में, चैंपियन टीम ने रणनीति के तहत कई बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। इनमें आइकॉन खिलाड़ी सारांश जैन भी हैं, जो पिछले साल जबलपुर टीम के कप्तान थे और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

ड्राफ्ट में मौजूदा चैंपियंस ने राहुल बथाम, अभिषेक भंडारी और सिद्धार्थ पट्टिदार जैसे शानदार खिलाड़ियों को भी अपनी टीम में लिया, जिन्होंने पिछले घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था।

हालांकि जबलपुर रॉयल लॉयंस ने सीजन 1 से किसी भी खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया, लेकिन प्लेयर्स ड्राफ्ट में टीम ने एक बार फिर सारांश जैन को चुना और कुल 16 खिलाड़ियों की मजबूत टीम तैयार की जिसमें ये खिलाड़ी शामिल हैं:

* सारांश जैन * राहुल बाथम * रितिक टाडा * सिद्धार्थ पट्टीदार •रितेश शाक्य * धर्मेश पटेल • पंकज पटेल * प्रभांशु शुक्ला * तनिष्क यादव * अंकित सिंह कुशवाह * संजोग निज्जर •आकर्ष सिंह परिहार   * अभिषेक भंडारी •अतुल कुशवाह * अहीर प्रताप सिंह * अनुभव अग्रवाल, ड्राफ्ट में चुने गए 16 खिलाड़ियों के अलावा, जबलपुर में अलग से ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे।

जिनके जरिए 2 और खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें जबलपुर रॉयल लॉयंस टीम में शामिल किया जाएगा। ईकोनेक्सिस का यह प्रयास स्थानीय प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में एक और मजबूत कदम होगा।

ड्राफ्ट की रणनीति नए मालिकों और कोचिंग स्टाफ के संयुक्त नेतृत्व में तैयार की गई, जिसमें हेड कोच आनंद राजन, असिस्टेंट कोच अब्दुस समद खान और वीडियो एनालिस्ट तारिख खान शामिल थे।

नई टीम के बारे में बात करते हुए ईकोनेक्सिस के एक पार्टनर वी कॉर्प एक्शन के प्रवक्ता ने कहा, “हमारा प्रयास एक संतुलित टीम बनाने का था, जिसमें अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण हो। ड्राफ्ट से पहले ही हमने कुछ खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली थी, जिन पर हमारा ध्यान था, और हमें खुशी है कि हम उन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर पाए।

टीम चयन की प्रक्रिया पर और जानकारी देते हुए वी कॉर्प एक्शन के जीएम लव मलिक ने कहा, “हम कुछ अच्छे ऑलराउंडर्स लेना चाहते थे और चूंकि ड्रॉ में हमें छठा स्थान मिला था, इसलिए कुछ राउंड में हमें दूसरे नंबर पर बोली लगाने का मौका मिला, जो हमारे लिए काफी फायदेमंद रहा।

जबलपुर रॉयल लॉयंस के हेड कोच आनंद रंजन ने कहा, “यह ड्राफ्ट वाकई रोमांचक रहा। हमें भरोसा है कि हमारी टीम लीग में शानदार प्रदर्शन करेगी।

2025 सीजन के पास आते ही, जबलपुर रॉयल लॉयंस अपनी धरोहर को आगे बढ़ाने और मध्य प्रदेश लीग टी20 में अपनी दबदबा बनाए रखने का लक्ष्य रखती है, साथ ही मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के क्रिकेट के विकास में और योगदान देने की कोशिश करेगी।

लीग 27 मई, 2025 को शुरू होगी।

Tags: MP League T20: जबलपुर रॉयल लॉयंस की दहाड़
Previous Post

Indusind Bank के निदेशक मंडल को धोखाधड़ी मामले में कुछ कर्मचारियों पर संदेह

Next Post

दूरसंचार विभाग ने वित्तीय धोखाधड़ी का जोखिम स्तर बताने वाला संकेतक किया जारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियाई खेलों का भव्य आगाज, नागोया में तकनीक और संस्कृति के संगम ने मोहा मन; मनु भाकर ने संभाली भारत की कमान

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
Next Post

दूरसंचार विभाग ने वित्तीय धोखाधड़ी का जोखिम स्तर बताने वाला संकेतक किया जारी

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group