Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राजस्थान: पुलिस ने 25 फर्जी शादियां करने वाली ‘ठग दुल्हन’ को किया गिरफ्तार

admin by admin
May 21, 2025
in क्राइम, देश
0

राजस्थान पुलिस ने 23 साल की एक युवती को गिरफ्तार किया है जिस पर कम से कम 25 ‘फर्जी शादियां’ करने का आरोप है। युवती पर आरोप है कि वह शादी के बाद नकदी व कीमती सामान लेकर चंपत हो जाती है।

सवाई माधोपुर पुलिस की एक टीम ने मध्य प्रदेश में भोपाल जिले के शिव नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली अनुराधा को 18 मई को गिरफ्तार किया।

मानटाउन के थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया, ‘आरोपी महिला ने फर्जी शादियां रचाकर कई लोगों को ठगा है। वह नकदी और मोबाइल फोन समेत कीमती सामान लेकर फरार हो जाती है।’

उन्होंने बताया कि जिस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है वह विष्णु गुप्ता ने तीन मई को दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि सुनीता और पप्पू मीणा नामक दो लोगों ने उसकी शादी करवाने का झांसा देकर उसे गुमराह किया।

शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, ‘उन्होंने अनुराधा की तस्वीर दिखाई,एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी किया और उसके बाद पिछले महीने हुई शादी के लिए मुझसे दो लाख रुपये ले लिए। शादी के एक हफ्ते बाद अनुराधा नकदी, गहने और मोबाइल फोन लेकर गायब हो गई।’

जांच में पता चला कि अनुराधा इसी तरह कई ‘फर्जी शादी’ कर चुकी हैं। हर ऐसी शादी के कुछ दिन बाद वह गायब हो जाती है। अधिकारी ने कहा, ‘जांच से पता चला है कि अनुराधा कम से कम 25 ऐसी धोखाधड़ी वाली शादियों में शामिल रही है।

जांच दल ने पाया कि अनुराधा भोपाल में कई ऐसे लोगों के संपर्क में थी जो शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का हिस्सा हैं। इस गिरोह का काम शादी के लिए दुल्हन तलाश रहे युवकों को फांसना, उन्हें भावी ‘दुल्हन’ की तस्वीरें दिखाना, 2 से 5 लाख रुपये तक की मोटी रकम लेना और फिर फर्जी शादियां आयोजित करना है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह द्वारा करवाई गई कथित शादी के तुरंत बाद ‘दुल्हन’ फरार हो जाती है जिसके बाद युवक आर्थिक व भावनात्मक संकट में फंस जाते हैं।

पुलिस टीम के सदस्यों ने खुद को अविवाहित युवक के रूप में पेश कर भोपाल में अनुराधा को ट्रैक किया। सफलता तब मिली जब उन्हें अनुराधा की तस्वीर शादी करने की इच्छुक युवतियों की सूची में मिली। इसके बाद टीम ने भोपाल में उस जगह का पता लगाया जहां वह एक अन्य पीड़ित से शादी करने के बाद छिपी हुई थी।

थानाधिकारी ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने तथा कीमती सामान को बरामद करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Tags: राजस्थान: पुलिस ने 25 फर्जी शादियां करने वाली
Previous Post

छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 26 से अधिक नक्सली ढेर

Next Post

अलीगढ़ में निजी बस जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

Related Posts

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

Basti : गोरखपुर में तैनात यशवंत की गला दबाकर हत्या, बस्ती में अलग-अलग जगह मिली बाइक और शव

September 12, 2026
Next Post

अलीगढ़ में निजी बस जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

Recent Posts

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group