Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ED ने गुजरात समाचार के मालिक बाहुबली शाह को हिरासत में लिया

admin by admin
May 16, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

अहमदाबाद,  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रमुख गुजराती समाचार पत्र ‘गुजरात समाचार’ के परिसरों पर यहां छापेमारी के बाद उसके मालिकों में से एक बाहुबली शाह को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया।

बाहुबली शाह ‘लोक प्रकाशन लिमिटेड’ के निदेशकों में से एक हैं, जिसके पास गुजरात समाचार का मालिकाना हक है। उनके बड़े भाई श्रेयांश शाह दैनिक के प्रबंध संपादक हैं।

श्रेयांश शाह द्वारा संचालित गुजराती समाचार चैनल ‘जीएसटीवी’ के डिजिटल सेवाओं के प्रमुख तुषार दवे ने कहा कि ईडी ने शुक्रवार को तड़के बाहुबली शाह को हिरासत में लिया।

दवे ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि शाह को पहले ईडी द्वारा वीएस अस्पताल ले जाया गया और फिर उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद शहर के ज़ाइडस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संघीय धनशोधन निरोधक एजेंसी ने अपनी कार्रवाई के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

गुजरात समाचार के एक कर्मचारी ने बताया कि ईडी ने शुक्रवार को सुबह शाह को हिरासत में लिया और वह अस्पताल में हैं। आयकर विभाग ने अहमदाबाद में जीएसटीवी परिसर की करीब 36 घंटे तक तलाशी ली।

दवे ने एक अन्य फेसबुक पोस्ट में बताया कि ईडी ने बृहस्पतिवार शाम को आयकर अधिकारियों के जाने के तुरंत बाद परिसर पर छापा मारा।

गुजरात के विधायक और कांग्रेस की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी ने ईडी की आलोचना करते हुए कहा कि गुजरात समाचार और उसके मालिकों को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि पिछले 25 वर्षों से यह अखबार केंद्र सरकार की आलोचना करने वाली खबरें प्रकाशित करता रहा है।

Tags: ED ने गुजरात समाचार के मालिक
Previous Post

इराकी मालवाहक जहाज पर सवार पाकिस्तानी और सीरियाई नागरिकों को करवार बंदरगाह पर उतरने से रोका

Next Post

दक्षिण कश्मीर में दो बड़े आतंकवाद विरोधी अभियानों में छह दुर्दांत आतंकवादी ढेर

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
Next Post

दक्षिण कश्मीर में दो बड़े आतंकवाद विरोधी अभियानों में छह दुर्दांत आतंकवादी ढेर

Recent Posts

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के...

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, अयोध्या जिले की हजारों महिलाओं ने रविवार को आयोजित साक्षरता परीक्षा में शामिल होकर...

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group