जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के नादेर त्राल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, इलाके में तलाश अभियान अब भी जारी है।
जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। इलाके में 2 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर के बाद भारतीय सैन्य बलों ने ये कार्रवाई की।
ख़बर विस्तार से पढ़ने के लिए जुड़ें #PBSHABD के साथ, अभी जुड़ने के लिए क्लिक करें:… pic.twitter.com/oQ5CcvPXtj
— PB-SHABD (@PBSHABD) May 15, 2025


