Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

असम पंचायत चुनाव: भाजपा सभी प्रमुख सीट पर विजयी रही, जिला परिषद में भाजपा ने 274 सीट जीती

admin by admin
May 14, 2025
in देश, राजनीति
0

गुवाहाटी, राज्य चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को ग्रामीण चुनाव परिणामों की घोषणा की गई जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सहयोगी असम गण परिषद ने जीत हासिल करके असम की सभी प्रमुख जिला परिषदों और आंचलिक पंचायतों पर कब्जा कर लिया है।

असम राज्य चुनाव आयोग (एएसईसी) ने अंतिम परिणाम घोषित किए। चार दिन पहले रविवार सुबह आठ बजे 39 मतगणना केंद्रों पर पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हुई थी।

निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद पहली बार असम के 27 जिलों में दो और सात मई को दो चरणों में पंचायत चुनाव हुए।

एएसईसी के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने आंचलिक पंचायत (एपी) निर्वाचन क्षेत्रों के 1,261 सीट पर जीत हासिल की है, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद (अगप) ने अब तक 184 सीट हासिल की हैं।

विपक्षी कांग्रेस ने 481 सीट जीती हैं, जबकि एआईयूडीएफ को 64, रायजोर दल को 17, तृणमूल कांग्रेस को चार, असम जातीय परिषद को तीन, आम आदमी पार्टी (आप) को एक और निर्दलीय उम्मीदवारों को 173 सीट मिली हैं।

जिला परिषद (जेडपी) में भाजपा ने 274 सीट जीती हैं, जबकि उसके सहयोगी एजीपी ने 27 सीट जीती हैं। एएसईसी के आंकड़ों से पता चलता है कि कांग्रेस ने 72 सीट जीती हैं, जबकि एआईयूडीएफ ने आठ, रायजोर दल ने तीन और निर्दलीय ने 13 सीट जीती हैं।

आयोग ने कहा कि 21,920 ग्राम पंचायत वार्ड के लिए हुए चुनाव का राजनीतिक दलों के प्रायोजन से कोई लेनादेना नहीं था।

कुल सीट में ग्राम पंचायत (जीपी) सदस्य की 21,920 सीट शामिल हैं, जिनमें से 10,883 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

आंचलिक पंचायत (एपी) सदस्य की 2,192 सीट के लिए भी मतदान हुआ, जिनमें से 1,124 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह जिला परिषद (जेडपी) सदस्यों की 397 सीट में से 199 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

कुल 2,912 उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुए हैं जिनमें 34 जिला परिषद सदस्य, 311 एपी सदस्य और 2,567 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य शामिल हैं।

Tags: असम पंचायत चुनाव: भाजपा सभी प्रमुख सीट
Previous Post

राम मंदिर परिसर में 14 मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा पांच जून को, शुरुआत परिसर में शिवलिंग की स्थापना से

Next Post

Ayodhya में जिलाधिकारी निखिल फुंडे ने की स्वास्थ्य समिति की बैठक, वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश, देखिये होता है क्या???

Related Posts

उत्तर प्रदेश

विधान परिषद की 11 सीट के लिये चुनाव कार्यक्रम जारी; आदर्श आचार संहिता लागू

September 22, 2026
देश

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

September 22, 2026
देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
क्राइम

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Next Post

Ayodhya में जिलाधिकारी निखिल फुंडे ने की स्वास्थ्य समिति की बैठक, वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश, देखिये होता है क्या???

Recent Posts

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच एक निजी स्कूल...

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

मैनपुरी जिले में सोमवार को स्कूल से घर लौट रहे एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।...

प्रतापगढ़ थाने में आत्महत्या : नाबालिग लड़की के पिता, भाई और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली परिसर स्थित शौचालय में एक आरोपी युवक के फंदे से लटक कर कथित तौर पर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group