Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा: सिपाही भर्ती के मेडिकल पैनल में शामिल चिकित्सक तीन अन्‍य सहयोगियों समेत रिश्वत लेते गिरफ्तार

admin by admin
May 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

मथुरा, उत्‍तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की टीम ने मंगलवार को उप्र पुलिस की सिपाही भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल पैनल में शामिल एक सरकारी चिकित्सक को उसकी निजी चिकित्सक पत्नी, फार्मासिस्ट व कार चालक को अभ्यर्थियों को फेल कर देने का भय दिखाकर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी चिकित्सक की पत्नी के नाम से संचालित अस्पताल से की गयी और चिकित्सक से अभ्यर्थियों से वसूली गई एक लाख 30 हजार रुपए की नकदी तथा छह मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

कुमार ने बताया कि मोबाइल में मौजूद साक्ष्‍यों को चिकित्सक की पत्नी ने नष्ट करने का भी प्रयास किया, किंतु सभी फोन उनसे बचाकर जब्त कर लिए गए जो अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

एसएसपी ने बताया कि जिला अस्पताल में ईएमओ के पद पर तैनात चिकित्सक डॉ. हरि नारायण प्रभाकर सिपाही भर्ती के लिए मेडिकल परीक्षण पैनल में शामिल थे. उनके बारे में भ्रष्टाचार निवारण संगठन को शिकायत मिली थी कि वे पत्नी डॉ. शिवानी, फार्मासिस्ट मथुरेश व चालक जयपाल के साथ मिलकर अभ्यर्थियों में फेल कर दिए जाने का भय पैदा कर रिश्वत ले रहे हैं।

इस पर आज एसीओ टीम द्वारा हाईवे थाना पुलिस के साथ छापेमारी की गई तो वे अपने निजी अस्पताल में कुछ अभ्यर्थियों से रिश्वत लेते पाए गए और उनसे एक लाख 30 हजार रुपये मिले।

उन्होंने बताया कि उन लोगों से बरामद मोबाइल फोनों से महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं जिसके लिए सभी फोन फॉरेंसिक लैब भेजे जा रहे हैं। उन चारों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने कुल कितने अभ्यर्थियों से कुल कितनी धनराशि इस प्रकार उगाही है यथा किस-किस से अभी और वसूली की जानी बाकी थी।

कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शुदा चिकित्सक को मेडिकल पैनल से तत्काल प्रभाव से बाहर कर दिया गया है और साथ ही एक नए पैनल का गठन भी कर दिया गया है।

Tags: मथुरा: सिपाही भर्ती के मेडिकल पैनल में
Previous Post

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 15 से अधिक नक्सली ढेर

Next Post

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद खड़ी कारों से चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद खड़ी कारों से चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group