Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Bharat ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान, पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर की सैन्य कार्रवाई

admin by admin
May 7, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

नयी दिल्ली, भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की ओर से यह सैन्य कार्रवाई की गई। पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।

रक्षा मंत्रालय ने देर रात एक बजकर 44 मिनट पर एक बयान में कहा, ‘‘कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ शुरू किया जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों का मंसूबा बनाया गया और इसे निर्देशित किया गया।’’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय मिसाइल हमलों को ‘‘युद्ध की कार्रवाई’’ करार दिया और कहा कि उनके देश को ‘‘उचित जवाब’’ देने का पूरा अधिकार है।

भारत की तरफ से बयान में कहा गया है, ‘‘किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्य के चयन और क्रियान्वयन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। इसमें कहा गया कि भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई ‘केंद्रित और नपी-तुली थी। साथ ही यह ध्यान रखा गया है कि यह और न बढ़े।

सूत्रों ने कहा कि सभी नौ ठिकानों पर हमले सफल रहे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ की बारीकी से निगरानी की।

ऐसा समझा जाता है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने हमले में ‘स्टैंड-ऑफ’ हथियारों, ड्रोन और गोला-बारूद के साथ-साथ अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया।

लाहौर से लगभग 30 किलोमीटर दूर मुरीदके में लश्कर का एक बड़ा ‘मरकज’ या अड्डा है। बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य गढ़ है। दोनों ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हैं।

मामले के जानकारों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि अन्य लक्ष्य – कोटली और मुजफ्फराबाद पीओके के क्षेत्र हैं जहां लश्कर और जैश दोनों के लंबे समय से आतंकी शिविर और प्रशिक्षण सुविधाएं हैं।

इन लक्ष्यों में सियालकोट के महमूना जोया में हिज्बुल मुजाहिद्दीन का ठिकाना, बरनाला के मरकज अहले हदीस में लश्कर का ठिकाना और मुजफ्फराबाद के शावाई नाला में उसका शिविर शामिल हैं। भारत ने कोटली में जैश के मरकज अब्बास ठिकाने पर भी हमला किया।

भारत की इस सैन्य कार्रवाई के नाम में ‘सिंदूर’ को जोड़ने का एक संदर्भ यह है कि भारतीय परंपरा में विवाहित महिलाएं अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं और इसे उनके सुहागन होने का एक प्रतीक माना जाता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम उन महिलाओं के प्रति सम्मान जताना है जिन्होंने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में अपने पतियों को खो दिया।

पहलगाम आतंकवादी हमले के दो सप्ताह बाद भारत की यह कार्रवाई भारत और विदेशों में व्यापक आक्रोश पैदा होने के उपरांत की गई।

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘‘ये कदम बर्बर पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। इसमें कहा गया है, ‘‘हम इस प्रतिबद्धता पर कायम हैं कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

इस कारवाई के तत्काल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत माता की जय।’’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘‘दुनिया को आतंकवाद के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति दिखानी चाहिए।

भारतीय सेना ने अपने पोस्ट में कहा, ‘न्याय हुआ।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली और मुजफ्फराबाद और बहावलपुर में मिसाइल हमले किए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी वायु सेना के सभी विमान आसमान में हैं। यह कायरतापूर्ण और शर्मनाक हमला भारत के हवाई क्षेत्र के भीतर से किया गया। उन्हें कभी भी पाकिस्तान के क्षेत्र में आने और घुसने नहीं दिया गया।’’

शहबाज शरीफ ने कहा, ‘‘पाकिस्तान और पाकिस्तानी सशस्त्र बल दुश्मन से निपटना बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत की कार्रवाई की निंदा की।

उसने कहा कि भारतीय वायु सेना ने भारतीय हवाई क्षेत्र के भीतर रहते हुए, मुरीदके और बहावलपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार और कोटली और मुजफ्फराबाद में नियंत्रण रेखा के पार नागरिक आबादी को निशाना बनाकर, हथियारों का उपयोग करके पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है।

उसके बयान में दावा किया गया कि भारत के ‘‘आक्रामक कृत्य’’ के परिणामस्वरूप नागरिकों की मौत हुई है और ‘‘ऐसे में पाकिस्तान अपनी पसंद के समय और स्थान पर उचित प्रतिक्रिया देने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान से लगी सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया है।

सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद, भारत ने अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब सहित कई प्रमुख देशों से संपर्क किया और उन्हें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले के बारे में जानकारी दी।

एक सूत्र ने कहा, ‘वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों ने कई देशों में अपने समकक्षों से बात की है और उन्हें भारत द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी है। यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी छूट देने के कुछ दिनों बाद हुआ।

शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री ने बीते 29 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले की प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी छूट दी थी।

मोदी ने ‘‘आतंकवाद पर करारा प्रहार’’ करने के राष्ट्रीय संकल्प पर भी जोर दिया था।

"बस नाम रहेगा अल्ला का"
और कोई आतंकी नहीं रहेगा पाकिस्तान में🚨

पाकिस्तानी फाइटर जेट स्वाहा 🔥#oprationsindoor #Pakistan pic.twitter.com/WUBbP05Atl

— Deepak Sharma (@SonOfBharat7) May 7, 2025

Tags: Bharat ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान
Previous Post

उप्र में निजी बस अड्डे, और सुविधाओं से लैस पार्किंग को मंत्रिमंडल की बैठक में मिली अनुमति

Next Post

Trump said on ‘Operation Sindoor’: मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि यह लड़ाई जल्द खत्म हो

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

Trump said on 'Operation Sindoor': मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि यह लड़ाई जल्द खत्म हो

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group