Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सुरक्षा परिषद ने भारत-पाक के बीच तनाव पर बंद कमरे में की चर्चा

admin by admin
May 6, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

संयुक्त राष्ट्र, भारत-पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने बंद कमरे में इस मुद्दे पर चर्चा की, जिसमें राजदूतों ने संयम बरतने और संवाद करने का आह्वान किया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मई महीने के लिए अध्यक्ष यूनान ने पाकिस्तान के अनुरोध पर सोमवार को बैठक निर्धारित की थी। पाकिस्तान वर्तमान में सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है।

बैठक जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों की हत्या किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई। पहलगाम हमले की घटना के बाद से भारत में आक्रोश फैल गया है।

सुरक्षा परिषद की यह बैठक सोमवार दोपहर को लगभग डेढ़ घंटे तक चली। बैठक का आयोजन ‘यूएनएससी चैंबर’ में नहीं बल्कि उसके बगल के परामर्श कक्ष में हुआ। सुरक्षा परिषद ने बैठक के बाद कोई बयान जारी नहीं किया लेकिन पाकिस्तान ने दावा किया कि उसके उद्देश्य ‘‘काफी हद तक पूरे हो गए।

पाकिस्तान, वर्तमान में 15 सदस्यीय शक्तिशाली सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है, जिसने परमाणु-हथियार संपन्न पड़ोसी देशों के बीच स्थिति को लेकर ‘‘बंद कमरे में परामर्श’’ का अनुरोध किया था।

संयुक्त राष्ट्र में राजनीतिक और शांति निर्माण मामलों के विभाग (डीपीपीए) एवं शांति अभियान विभाग (डीपीओ) में पश्चिम एशिया, एशिया और प्रशांत मामलों के लिए सहायक महासचिव खालिद मोहम्मद खैरी ने दोनों विभागों की ओर से सुरक्षा परिषद को जानकारी दी। खैरी ट्यूनीशिया से हैं।

बैठक से बाहर आकर खैरी ने कहा कि ‘‘संघर्ष का समाधान संवाद और शांतिपूर्ण तरीके से निकालने’’ का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि ‘‘स्थिति काफी अस्थिर है।

संयुक्त राष्ट्र में यूनान के स्थायी प्रतिनिधि एवं वर्तमान यूएनएससी अध्यक्ष राजदूत इवेंजेलोस सेकेरिस ने इसे ‘‘सार्थक और उपयोगी बैठक’’ बताया। सेकेरिस ने पिछले सप्ताह कहा था कि स्थिति पर परिषद की बैठक ‘‘विचार व्यक्त करने का अवसर होगी और इससे तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

बैठक से बाहर आकर रूस के एक राजनयिक ने कहा, ‘‘हमें तनाव कम होने की उम्मीद है।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत असीम इफ्तिखार अहमद ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक में देश के उद्देश्य ‘‘काफी हद तक पूरे और हासिल किए गए।

उन्होंने कहा कि बंद कमरे में हुई बैठक का उद्देश्य परिषद के सदस्यों को भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़ते सुरक्षा माहौल और बढ़ते तनाव पर चर्चा करने तथा इस स्थिति से निपटने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान करने में सक्षम बनाना है। इसमें गंभीर परिणाम पैदा करने वाले टकराव से बचना और तनाव कम करने की आवश्यकता भी शामिल है।

अहमद ने परिषद के सदस्यों को उनकी भागीदारी और संयम, तनाव कम करने और बातचीत के लिए उनके आह्वान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टकराव नहीं चाहता, लेकिन ‘‘हम अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पाकिस्तान ने भारत द्वारा 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘पानी जीवन है, हथियार नहीं। ये नदियां 24 करोड़ से अधिक पाकिस्तानियों का भरण-पोषण करती हैं।

अहमद ने कहा कि बैठक में पाकिस्तान ने ‘‘भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण, सहयोगात्मक संबंधों के लिए अपनी प्रतिबद्धता’’ दोहराई।

यूएनएससी की बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा था कि ऐसी चर्चा से कोई परिणाम की उम्मीद नहीं की जा सकती है ‘‘जहां संघर्ष में शामिल एक पक्ष परिषद की अपनी सदस्यता का उपयोग करके धारणाओं को आकार देने की कोशिश करता है। भारत ऐसे पाकिस्तानी प्रयासों को विफल करेगा।

Tags: सुरक्षा परिषद ने भारत-पाक
Previous Post

आगरा में लूट के बाद सर्राफा व्यवसायी की हत्या के मामले में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Next Post

मुजफ्फरनगर में मंदिर के दान की राशि हड़पने के आरोप में थाना और चौकी प्रभारी निलंबित

Related Posts

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

August 5, 2026
चीन के दो सबसे वरिष्ठ जनरलों को बर्खास्त किए जाने का क्या मतलब है?
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका को चीन का बड़ा झटका: जवाबी कार्रवाई का किया ऐलान, ड्रोन एक्सपोर्ट पर भी लगाई रोक

August 5, 2026
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
Next Post

मुजफ्फरनगर में मंदिर के दान की राशि हड़पने के आरोप में थाना और चौकी प्रभारी निलंबित

Recent Posts

प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान एक जर्जर मकान ढहने से उसके मलबे में दबने के...

मेरठ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत

मेरठ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

मेरठ जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो कांवड़ियों की...

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का दक्षिणी मार्ग सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए...

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बरेली जिले में लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर बड़ा बाइपास (जीरो प्वाइंट) के पास बुधवार दोपहर दो ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत...

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र स्थित ढेमवा पुल से सरयू नदी में छलांग लगाने वाली एक महिला को पुलिस की मुस्तैदी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group