Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ की अदालत ने शाइन ग्रुप के प्रवर्तक को भगोड़ा आर्थिक अपराधी किया घोषित

admin by admin
May 2, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

लखनऊ की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने जमाकर्ताओं के साथ 800 से 1,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में शहर स्थित ‘शाइन सिटी ग्रुप’ के मुख्य प्रवर्तक राशिद नसीम को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह जानकारी दी।

संघीय जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि अदालत ने भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम (एफईओए) 2018 की धारा 12 (1) के तहत 30 अप्रैल को आदेश जारी किया।

एफईओए का उद्देश्य उन लोगों को न्याय के दायरे में लाना है जो कम से कम 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के बाद कानून के शिकंजे से बचने के लिए भारत से भाग गए हैं।

इस आदेश के साथ एजेंसी अब लगभग 128 करोड़ रुपये की संपत्ति को ‘‘जब्त’’ करने की दिशा में आगे बढ़ सकती है, जिसे उसने कंपनी, उसके प्रवर्तकों और अन्य के खिलाफ धनशोधन जांच के हिस्से के रूप में कुर्क किया था।

यह जांच धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक मामले से संबंधित हैं। ईडी ने नसीम और शाइन सिटी समूह की कंपनियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से दर्ज की गई 554 प्राथमिकियों पर संज्ञान लिया था।

ईडी ने कहा,  प्राथमिकी में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है, जिसमें अधिक रिटर्न का वादा करके फर्जी रियल एस्टेट योजनाओं और मल्टी लेवल मार्केटिंग के जरिए 800 से 1,000 करोड़ रुपए एकत्र किए गए। निवेशकों के साथ धोखा किया गया।

ईडी के अनुसार नसीम ने ‘‘जानबूझकर’’ जांच से बचने की कोशिश की, समन जारी होने के बावजूद पेश नहीं हुआ, नेपाल के रास्ते भारत से फरार हो गया और अब वह दुबई में रह रहा है।

इसमें कहा गया है कि गैर-जमानती वारंट, लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) और इंटरपोल रेड नोटिस जारी होने के बावजूद नसीम ने आपराधिक कार्यवाही का सामना करने के लिए भारत लौटने से ‘‘इनकार’’ कर दिया।

इसके बाद ईडी ने एफईओए के तहत नसीम को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने संबंधी अर्जी दाखिल की।

ईडी ने कहा,  राशिद नसीम को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है और 127.98 करोड़ रुपये मूल्य की जब्त संपत्तियों को कुर्क करने की कार्यवाही अब कानून के अनुसार की जाएगी।

Tags: लखनऊ की अदालत ने शाइन ग्रुप के प्रवर्तक
Previous Post

नोएडा : पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Next Post

शो में अश्लील सामग्री: महिला आयोग ने उल्लू ऐप के सीईओ और अभिनेता एजाज खान को किया तलब

Related Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को
देश

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

August 2, 2026
अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन
अयोध्या

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

August 2, 2026
Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं
देश

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

August 2, 2026
Next Post

शो में अश्लील सामग्री: महिला आयोग ने उल्लू ऐप के सीईओ और अभिनेता एजाज खान को किया तलब

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group