Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: बाबा साहब की छवि से छेड़छाड़ का सपा पर आरोप, भाजपाईयों ने जमकर की नारेबाजी, कलेक्टेट में दिया धरना

विरोध मार्च के दौरान भाजपाईयों ने जमकर नारेबाजी की।

admin by admin
April 30, 2025
in अयोध्या, राजनीति
0

अयोध्या, समाजवादी पार्टी द्वारा जारी एक पोस्टर में बाबा साहब के चित्र के आधे चेहरे को काटकर अखिलेश यादव का चेहरा लगाया गया है। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर के पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टेट में धरना दिया।

धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि “सपा प्रमुख अखिलेश यादव बाबा साहब की आधी तस्वीर काटकर उसमें अपनी तस्वीर लगाकर शायद दलित समाज को यह बताना चाहते हैं कि वे बाबा साहब के बराबर हैं। लेकिन बाबा साहब के अपमान को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि “यह समाजवादी पार्टी की ओछी राजनीति है। बाबा साहब के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखिलेश यादव को इस पर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि “समाजवादी पार्टी का यह कृत्य निंदनीय ही नहीं, बल्कि दलित समाज के आत्मसम्मान पर हमला है। भाजपा बाबा साहब के आदर्शों की रक्षक है और ऐसे हर अपमान का डटकर विरोध करेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि “महापुरुषों की छवियों से छेड़छाड़ कर समाजवादी पार्टी यह साबित कर रही है कि उन्हें ना इतिहास का सम्मान है और ना ही संविधान की गरिमा का।
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि “बाबा साहब का अपमान पूरे देश का अपमान है। इस तरह के पोस्टर लगाकर समाजवादी पार्टी दलित समाज को गुमराह करना चाहती है, लेकिन जनता अब इनके चेहरे पहचान चुकी है।

धरने का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने किया। धरने में कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र कोरी, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्र, कमला शंकर पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, राधेश्याम त्यागी, सुनील तिवारी शास्त्री, कैलाश चौधरी काशीराम रावत, संजय निषाद, इंद्रभान सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौधन, राकेश मणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, राजेश सिंह, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, बब्लू मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: अयोध्या: बाबा साहब की छवि से छेड़छाड़ का सपा पर आरोप
Previous Post

CSK vs PBSK: पंजाब के खिलाफ किस्मत बदलने की कोशिश करेगा चेन्नई

Next Post

अयोध्या: हनुमानगढ़ी में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पीठ के महंत मंदिर से हाथी, घोड़े और ऊंटों को लेकर गाजे-बाजे के साथ निकले

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

September 18, 2026
अयोध्या

PublicNews360 पर खबर प्रकाशित होने के बाद रामनरेश मिष्ठान भंडार पर छापा, रसमलाई में कीड़े, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

September 17, 2026
अयोध्या

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विनय कुशवाहा की तस्वीर लगाकर सम्मान, 18 बार रक्तदान और 8 बार प्लेटलेट्स दान

September 16, 2026
अयोध्या

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

September 16, 2026
Next Post

अयोध्या: हनुमानगढ़ी में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पीठ के महंत मंदिर से हाथी, घोड़े और ऊंटों को लेकर गाजे-बाजे के साथ निकले

Recent Posts

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

मथुरा के जिला एवं सत्र न्यायालय ने वर्ष 2014 में अपनी सास की हत्या के मामले में आरोपी बहू सीता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group