अक्षय तृतीया हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह दिन विभिन्न शुभ कार्यों को करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। यह दिन आखा तीज और अक्ती के नाम से भी जाना जाता है।
अक्षय तृतीया के दिन बिना किसी मुहूर्त के शादी, गृहप्रवेश, मुंडन आदि मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। इस साल अक्षय तृतीया का त्यौहार 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा।
वहीं इस साल अक्षय तृतीया पर सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग और रवि योग बन रहे हैं। ये तीनों ही अद्भुत योग हैं। ऐसे में अगर कुछ उपाय किए जाए तो व्यक्ति को कई लाभ हो मिलते हैं।
क्या है अक्षय तृतीय का महत्व
अक्षय तृतीया हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक है। यह दिन सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है जब लोग विभिन्न धार्मिक और शुभ कार्य करते हैं। अक्षय तृतीया का दिन गृह प्रवेश के लिए अति उत्तम माना जाता है। वहीं अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का विधान है।
कहते हैं कि सोना खरीदने से पूरे साल घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। साथ ही जब लोग विभिन्न धार्मिक और शुभ कार्य करते हैं। अक्षय का अर्थ है शाश्वत जो सदैव बना रहे और तृतीया का अर्थ है शुक्ल पक्ष का तीसरा दिन। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन शुभ कार्य करते हैं उनका यह सुख सदैव बना रहता है और कभी खत्म नहीं होता।
अक्षय तृतीया के उपाय
1. करियर में सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको विष्णु भगवान को चन्दन का टुकड़ा अर्पित करना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
2. घर में पूजा स्थान या धन स्थान पर दीपक जलाएं। मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और धन में वृद्धि होती है।
3. दाम्पत्य जीवन में अपने प्यार को अक्षय बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको जल में थोड़ा-सा गंगाजल और चन्दन की खुशबू डालकर श्री विष्णु को अर्पित करना चाहिए।
4. वहीं इसके साथ ही आप करियर में तरक्की पाना चाहते हैं, तो आज के दिन बेल के फूलों से हवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द नतीजे देखने को मिलेंगे।








