Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस की आज होगी भिडंत; GT को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो और जीत की जरूरत

admin by admin
April 28, 2025
in खेल, देश
0

जयपुर, शानदार फॉर्म में चल रही गुजरात टाइटंस की टीम सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की करने के करीब पहुंचना होगा।

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम आठ मैचों में से छह जीत के साथ 10 टीमों की तालिका में शीर्ष पर काबिज है और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो और जीत की जरूरत है।

टाइटंस ने मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और उसे सिर्फ दो बार हार सामना करना पड़ा है। साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा क्रमशः ऑरेंज (सबसे ज्यादा रन) और पर्पल (सबसे ज्यादा विकेट) कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

गुजरात की इस टीम के लिए गिल, सुदर्शन और जोस बटलर शानदार लय में है। इस तिकड़ी के तीनों बल्लेबाजों ने मौजूदा सत्र में 300 से अधिक रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 150 से अधिक रहा है।

अनुभवी कागिसो रबाड़ा सत्र की शुरुआत में व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश लौट गए लेकिन इसके बावजूद गेंदबाजी टीम की प्रमुख ताकत बनकर उभरी है।

कई चोटों के बाद प्रतिस्पर्धी टी20 क्रिकेट में वापसी करने वाले प्रसिद्ध ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने आठ मैचों में 14.12 की औसत से 16 विकेट लिए हैं।  बल्लेबाजों को चकमा देने और गेंद की लंबाई में बदलाव करने की उनकी क्षमता उनकी सफलता की कुंजी रही है।

मोहम्मद सिराज भी गेंद से प्रभावी रहे हैं, उन्होंने अब तक 12 विकेट लिए हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। आर साई किशोर भी इस सत्र में शीर्ष पांच विकेट लेने वालों में शामिल हैं। इस वामहस्त स्पिनर ने 8.22 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं।

टाइटंस के पास इशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर और कुलवंत खेजरोलिया जैसे खिलाड़ी भी है और टीम ने इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उनका प्रभावशाली इस्तेमाल किया है।

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स इस सप्ताह की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 11 रनों से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। यह उनकी लगातार पांचवीं और नौ मैचों में सातवीं हार थी। वे अब अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं।

लीग के शुरूआती सत्र के चैंपियन को इस पूरे सत्र में लय हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। टीम अपने पिछले तीन मैचों में जीत के करीब पहुंची लेकिन करीबी मैचों को अपने पक्ष में मोड़ने में नाकाम रही। इसमें  दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में दिल तोड़ने वाली हार भी शामिल है।

शीर्ष क्रम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और नितीश राणा ने अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन उनकी गेंदबाजी एक बड़ी निराशा रही है। गेंदबाज रन गति को नियंत्रित करने और महत्वपूर्ण क्षणों में विकेट लेने में असमर्थ रहे है जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है।

टीम:

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, केवेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (चोटिल)।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएट्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत।

मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Tags: राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस
Previous Post

उप्र के 4.2 लाख से अधिक किसानों ने 2025-26 सत्र के लिए खरीद केंद्रों पर कराया पंजीकरण

Next Post

भारत में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ‘ब्लॉक’, पहलगाम रिपोर्टिंग पर ‘बीबीसी’ को चेतावनी जारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियाई खेलों का भव्य आगाज, नागोया में तकनीक और संस्कृति के संगम ने मोहा मन; मनु भाकर ने संभाली भारत की कमान

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
Next Post

भारत में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ‘ब्लॉक’, पहलगाम रिपोर्टिंग पर ‘बीबीसी’ को चेतावनी जारी

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group