Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पहलगाम में जेहादी हमला; सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एक्शन; ध्वस्त हुए पांच आतंकवादियों के घर, सैकड़ों समर्थक हिरासत में

admin by admin
April 26, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

श्रीनगर,  पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अधिकारियों ने कश्मीर में आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की, जिसमें उनके (आतंकवादियों) घरों को ध्वस्त किया गया, ठिकानों पर छापेमारी की गई तथा पूछताछ के लिए सैकड़ों आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल घाटी में सभी जगहों पर आतंकवादी और उनके सहयोगियों एवं समर्थकों की तलाश कर रहे हैं। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया और दुनिया भर में इसकी निंदा की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 48 घंटों में पांच आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादी आदिल थोकर और पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकवादी आसिफ शेख के घर में रहस्यमय विस्फोट हुआ, जिससे दोनों के आवास नष्ट हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि थोकर मंगलवार को हुए पहलगाम हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, जबकि पुलवामा जिले के त्राल निवासी शेख पर हमले की साजिश में शामिल होने का संदेह है।

उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों के घर उस समय नष्ट हो गए, जब वहां रखे गए विस्फोटकों में विस्फोट हो गया था।

सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सैकड़ों ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओडब्ल्यूजी) और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया है, जिनमें से अधिकतर दक्षिण कश्मीर के चार जिलों के रहने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बांदीपुरा जिले में शुक्रवार को एक ऐसे ही अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें कथित एक ओडब्ल्यूजी मारा गया। उन्होंने बताया कि अल्ताफ लाली की उस समय हत्या कर दी गई जब सुरक्षाबल उसे बांदीपुरा जिले के कुलनार इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने पर लेकर जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।

उन्होंने बताया कि शनिवार को श्रीनगर में अभियान चलाया गया, जहां सफाकदल, सौरा, पांडच बेमिना, शाल्टेंग, लाल बाजार और जदीबल क्षेत्रों सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई।

अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों द्वारा सतर्कता बढ़ा दिए जाने के कारण 24 घंटे तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए पूरे जिले में मोबाइल वाहन जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

Tags: पहलगाम में हुए जेहादी हमलासुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एक्शन
Previous Post

मिर्जापुर: एम्बुलेंस पर पलटा गिट्टी से लदा ट्रक, गर्भवती महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

Next Post

श्रावस्ती जिले में अवैध रूप से संचालित 10 मदरसों को प्रशासन ने बंद कराया

Related Posts

क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
क्राइम

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
Next Post

श्रावस्ती जिले में अवैध रूप से संचालित 10 मदरसों को प्रशासन ने बंद कराया

Recent Posts

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक बोलेरो कार पलटने से उसमें सवार एक...

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के छोटे भतीजे...

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group