Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मिर्जापुर: एम्बुलेंस पर पलटा गिट्टी से लदा ट्रक, गर्भवती महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

admin by admin
April 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

मिर्जापुर जिले में छातो त्रिमुहानी ग्रामसभा के पास सोनभद्र से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से एक एम्बुलेंस में सवार चार लोगों की मौत हो गई जिसमें एक गर्भवती महिला थी।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना अहरौरा थाना क्षेत्र में हुई। दो घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर छातो त्रिमुहानी ग्रामसभा के पास सोनभद्र से आ रहे गिट्टी से लदे ट्रक से आगे निकलने के क्रम में एंबुलेंस अचानक पलट गयी जिससे चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

वर्मा ने बताया कि ये लोग एंबुलेंस से गर्भवती महिला हीरावती देवी को लेकर अस्पताल जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। पुलिस सभी को अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी जहां डॉक्टर ने चार को मृत घोषित कर दिया।

दो को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर (वाराणसी) के लिए रेफर कर दिया गया। वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान सूरज बली खरवार (27) हीरावती देवी (25) मालती देवी (40) और रामू (30) के रूप में हुई है जबकि घायलों में कौशल कुमार खरवार और भंडारी शर्मा शामिल है।

उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी मृतकों का पंचनामा कराकर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया है।

Tags: मिर्जापुर: एम्बुलेंस पर पलटा गिट्टी से लदा ट्रक
Previous Post

Iranian Shahid Rajai Port पर Missile propellant की खेप में भीषण विस्फोट में 4 की मौत, 500 से अधिक घायल

Next Post

पहलगाम में जेहादी हमला; सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एक्शन; ध्वस्त हुए पांच आतंकवादियों के घर, सैकड़ों समर्थक हिरासत में

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

September 23, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

September 23, 2026
Next Post

पहलगाम में जेहादी हमला; सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एक्शन; ध्वस्त हुए पांच आतंकवादियों के घर, सैकड़ों समर्थक हिरासत में

Recent Posts

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक बोलेरो कार पलटने से उसमें सवार एक...

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के छोटे भतीजे...

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी मांग है कि सरकार बुलडोजर कार्रवाई में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group