Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Iranian Shahid Rajai Port पर Missile propellant की खेप में भीषण विस्फोट में 4 की मौत, 500 से अधिक घायल

admin by admin
April 26, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

मस्कट (ओमान), दक्षिणी ईरान के एक बंदरगाह में शनिवार को भीषण विस्फोट हुआ और आग लग गई। यह विस्फोट कथित तौर पर मिसाइल प्रणोदक बनाने में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक घटक की खेप से जुड़ा हुआ था। इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हो गए।

शाहिद राजाई बंदरगाह पर विस्फोट ऐसे समय हुआ जब ईरान और अमेरिका शनिवार को ओमान में तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर तीसरे दौर की वार्ता के लिए मिले थे।

हालांकि ईरान में किसी ने भी यह नहीं कहा कि यह विस्फोट किसी हमले के परिणामस्वरूप हुआ है, यहां तक ​​कि वार्ता का नेतृत्व कर रहे ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी बुधवार को स्वीकार किया कि “वैध प्रतिक्रिया के वास्ते उकसाने के लिए तोड़फोड़ और हत्या के प्रयासों की पिछली घटनाओं को देखते हुए हमारी सुरक्षा सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं।

ईरानी अधिकारियों ने कई घंटों तक बंदरगाह पर हुए विस्फोट के कारणों के बारे में कोई सीधा स्पष्टीकरण नहीं दिया हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि विस्फोट का देश के तेल उद्योग से कोई संबंध है। बंदरगाह बंदर अब्बास के ठीक बाहर है।

निजी सुरक्षा फर्म एम्ब्रे ने बताया कि बंदरगाह ने मार्च में “सोडियम परक्लोरेट रॉकेट ईंधन” की खेप ली थी। यह ईंधन चीन से दो जहाजों द्वारा ईरान भेजे गए खेप का हिस्सा है, जिसके बारे में जनवरी में फाइनेंशियल टाइम्स ने पहली बार रिपोर्ट की थी।

इस ईंधन का उपयोग ईरान के मिसाइल भंडार को पुनः भरने के लिए किया जाना था, जो गाजा पट्टी में हमास के साथ युद्ध के दौरान इजराइल पर सीधे हमलों के कारण समाप्त हो गया था।

एम्ब्रे ने कहा, “यह आग कथित तौर पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों में उपयोग के लिए भेजे गए ठोस ईंधन के शिपमेंट के अनुचित संचालन का परिणाम थी।

जैसा कि एम्ब्रे ने कहा, ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा विश्लेषण किए गए जहाज-ट्रैकिंग आंकड़े के अनुसार माना जाता है कि जहाज में से एक रसायन मार्च में इस क्षेत्र में ले जाया गया था। ईरान ने खेप लेने की बात स्वीकार नहीं की है। संयुक्त राष्ट्र में ईरानी मिशन ने शनिवार को टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान ने बंदरगाह से रसायनों को क्यों नहीं हटाया होगा, विशेष रूप से 2020 में बेरूत बंदरगाह विस्फोट के बाद। सैकड़ों टन अत्यधिक विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट के प्रज्वलन के कारण हुए उस विस्फोट में 200 से अधिक लोग मारे गए थे और 6,000 से अधिक लोग घायल हुए थे।

शनिवार को शाहिद राजाई में हुए विस्फोट की सोशल मीडिया फुटेज में विस्फोट से ठीक पहले आग से लाल रंग का धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है। इससे पता चलता है कि विस्फोट में कोई रासायनिक यौगिक शामिल था।

सोशल मीडिया पर वीडियो में धमाके के बाद काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। अन्य वीडियो में विस्फोट के केंद्र से कई किलोमीटर या मीलों दूर इमारतों के शीशे उड़ते हुए दिखाई दिए।

सरकारी मीडिया फुटेज में घायलों को एक अस्पताल में जमा होते हुए दिखाया गया है, जहां एम्बुलेंस पहुंच रही थीं और चिकित्सक एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर ले जा रहे थे।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मेहरदाद हसनजादेह ने ईरानी सरकारी टीवी को बताया कि प्रथम प्रतिक्रिया दल उस क्षेत्र में पहुंचने का प्रयास कर रहा है, जबकि अन्य लोग घटनास्थल को खाली करने का प्रयास कर रहे हैं।

हसनज़ादेह ने कहा कि विस्फोट राजाई बंदरगाह से आए कंटेनरों से हुआ, लेकिन उन्होंने विस्तार से नहीं बताया। सरकारी टीवी ने यह भी बताया कि विस्फोट के कारण एक इमारत ढह गई, हालांकि तत्काल कोई अन्य विवरण नहीं दिया गया।

गृह मंत्रालय ने कहा कि उसने घटना की जांच शुरू कर दी है।

राजाई बंदरगाह ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 1,050 किलोमीटर दूर होर्मुज जलडमरूमध्य पर स्थित है। होर्मुज फारस की खाड़ी में एक संकरा मार्ग है, जिसके रास्ते 20 प्रतिशत तेल का व्यापार होता है।

Tags: Iranian Shahid Rajai Port पर Missile propellant
Previous Post

Photo, Ayodhya: किन्नर समाज ने पहलगाम में आतंकी हमले में मृतको के लिए 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

Next Post

मिर्जापुर: एम्बुलेंस पर पलटा गिट्टी से लदा ट्रक, गर्भवती महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

Related Posts

क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
क्राइम

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
Next Post

मिर्जापुर: एम्बुलेंस पर पलटा गिट्टी से लदा ट्रक, गर्भवती महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

Recent Posts

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक बोलेरो कार पलटने से उसमें सवार एक...

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के छोटे भतीजे...

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी मांग है कि सरकार बुलडोजर कार्रवाई में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group