Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

KKR vs PBSK: केकेआर के खिलाफ पंजाब की मोर्चे से अगुवाई करने ईडन गार्डंस पर लौटे श्रेयस अय्यर

admin by admin
April 26, 2025
in खेल, देश
0

कोलकाता, एक सत्र पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर अब प्लेआफ क्वालीफिकेशन की उसकी राह में सबसे बड़ी बाधा होंगे जब उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल के अहम मैच में शनिवार को ईडन गार्डंस पर मेजबान के खिलाफ उतरेगी।

बारह महीने पहले अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने एक दशक में पहला आईपीएल खिताब जीता था । शनिवार को वह विरोधी टीम की जर्सी पहनेंगे और आत्मविश्वास से ओतप्रोत पंजाब को प्लेआफ में पहुंचाने की दिशा में अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेंगे।

केकेआर ने उन्हें रिलीज करके सभी को हैरत में डाल दिया था लेकिन पंजाब किंग्स की कप्तानी अय्यर को रास आ रही है । दिल्ली कैपिटल्स के अपने मेंटोर रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर अय्यर ने पंजाब को आठ में से पांच मैच जिताकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया।

इस साझेदारी ने अय्यर को आत्मविश्वास के साथ कप्तानी की छूट भी दी जिसके दम पर वह अब तक तीन अर्धशतक समेत 263 रन बना चुके हैं । अब उनका इरादा शतक जड़ने का होगा।

अब उनके पास अपने बल्ले से जवाब देने का सुनहरा मौका है जैसे नाबाद अर्धशतक जमाकर केएल राहुल ने अपनी पूर्व टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाकर किया था।

केकेआर आठ में से पांच मैच हार चुका है और एक और हार से प्लेआफ की उसकी राह असंभव हो जायेगी । उसका शीर्षक्रम चल नहीं पा रहा और मध्यक्रम जिम्मेदारी से नहीं खेला । स्पिन आक्रमण अपने गढ ईडन गार्डंस पर नाकाम साबित हुआ है । उसे अगले छह में से पांच मैच हर हालत में जीतने होंगे।

केकेआर के मध्यक्रम के बल्लेबाज आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और रमनदीप फिनिशिंग टच नहीं दे पाये जिससे टीम में बदलाव करना पड़ सकता है । केकेआर अब कैरेबियाई हरफनमौला रोवमैन पॉवेल को उतार सकती है । अंगकृष रघुवंशी को अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाजों की चुनौती का बखूबी सामना करना होगा।

कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा जो तेज खेलकर टीम को जीत तक ले जाने में नाकाम रहे हैं । उन्हें चहल से बचकर रहना होगा जिसने पिछले सप्ताह खतरनाक स्पैल डालकर रहाणे, रघुवंशी, रिंकू और रमनदीप के विकेट चटकाये थे।

केकेआर की गेंदबाज हर्षित राणा और पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य की टक्कर भी देखने लायक होगी ।

केकेआर ने इस बार अपने मैदान में चार में से एक ही मैच जीता है । पिच को लेकर क्यूरेटर सुजन मुखर्जी से गैर जरूरी विवाद भी सुर्खियों में रहा है।

टीमें :

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन। हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकरिया।

मैच का समय : शाम 7.30 से।

Tags: KKR vs PBSK: केकेआर के खिलाफ पंजाब
Previous Post

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाके में तीन मजदूरों की मौत, भवन ध्वस्त

Next Post

नोएडा में कपड़ा फैक्टरी में बॉयलर फटा; कम से कम 20 श्रमिक घायल

Related Posts

Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
देश

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस, व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद होगा आगे का फैसला

September 21, 2026
देश

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बीड और बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार; सभी 18 आरोपी पकड़े गए

September 21, 2026
क्राइम

दिल्ली में APK फाइल से मोबाइल हैक कर 6.57 लाख की साइबर ठगी, अहमदाबाद से तीन गिरफ्तार

September 21, 2026
Next Post

नोएडा में कपड़ा फैक्टरी में बॉयलर फटा; कम से कम 20 श्रमिक घायल

Recent Posts

Ayodhya 14 Kosi Marg पर बुलडोजर के बाद BJP में बेचैनी? विधायक की DM से मुलाकात, उठे कई सवाल!!

by Atul Narain Srivastava
September 21, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जनौरा नाका में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब सिर्फ सड़क चौड़ीकरण...

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

संत कबीरनगर, समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत...

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

सहारनपुर, जिला महिला अस्पताल से सोमवार को एक नवजात शिशु के चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रसव के...

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

भारत के अवतंश (14) ने सवाल किया कि हम सोते समय बोलते क्यों हैं? हर कोई सोता है, लेकिन नींद...

तेहरान के आसमान में दिखा रहस्यमयी त्रिकोणीय UFO! अमेरिकी सीक्रेट प्लेन TR-3B का दावा या कुछ और? जानिए पूरा सच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

तेहरान, ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में 20 सितंबर की रात दिखाई दिए एक रहस्यमयी रोशनी वाले ऑब्जेक्ट के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group