पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान के सियासी हलकों और पाकिस्तानी सेना में इस वक्त सोच में पड़ गया है कि भारत इसका जवाब किस तरह से देगा। इसी दहशत का असर अब पाकिस्तानी सेना में देखने को मिला है।
पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने अपने पूरे परिवर को विदेश भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सेना के कई ऑफिसर ने अपने परिवारों को प्राइवेट एयरक्राफ्ट से ब्रिटेन और न्यू जर्सी भेजा है।
बता दें कि 22 अप्रैल कोत्र जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा कदम उठाया है। गुरुवार (24 अप्रैल 2025) को भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने जंगी जहाज आईएनएस सूरत से मिसाइल परीक्षण किया और समंदर पर एक टारगेट को पूरी तरह तबाह कर दिया। यह मिसाइल परीक्षण पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए किया गया था, जिससे भारत ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है।
इस आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। भारत में भी इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग तेज हो गई है। भारतीय सरकार ने इस मुद्दे पर पूरे राजनीतिक स्पेक्ट्रम का समर्थन प्राप्त किया है। सभी पार्टियों ने पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है।
इस क्रम में, केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है और अटारी बॉर्डर से आवाजाही को बंद कर दिया है। पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को भी कैंसिल कर दिया गया है, और उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा गया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संपर्क किया और उन्हें निर्देश दिया कि वीजा की समय सीमा खत्म होने के बाद कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में न रहे। इसके अलावा, भारत ने यह भी घोषणा की कि पहलगाम हमले के तार सीमा पार से जुड़े होने की वजह से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई हैं।


