Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya के मंगल पांडेय चौक, गुरनानकपुरा वार्ड में पहुचे महापौर, किया भ्रमण, नेडा के जलप्याऊ, फौव्वारा बंद!? बस निर्देश

क्या आपको पता है रीडगंज चौराहे पर स्थित पब्लिक हेल्थ एटीएम? ईसीजी से लेकर खून की सभी जांच उपलब्ध

admin by admin
April 24, 2025
in अयोध्या
0

अयोध्या, नगर के जमुनियाबाग चौराहे पर सुबह के सात बजे उप सभापति राजेश गौड़ एवं अपर नगर आयुक्त बागीश शुक्ल की अगुआई में नगर निगम की टीम मौजूद रही।

इसी बीच महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी भ्रमण शुरू होने के पहले अरुण कुमार अरोड़ा नाली बनवाने के लिए महापौर एवं पार्षद का आभार जताते हैं और लाइट गेट के पीछे नाले की सफाई कराने का आग्रह करते हैं।

इसके बाद महापौर चौक की ओर चलते हुए सेंट्रल बैंक के सामने नाली भठी दिखती है। महापौर तुरंत मुख्य सफाई निरीक्षक कमल कुमार को बुलाते हैं और उनसे कारण पूछते हैं। वह नाली पर अतिक्रमण होने की बात कहते हैं, जिस पर अतिक्रमण हटवाने एवं सफाई तत्काल कराकर मुख्य नाली से जोड़ने की हिदायत देते हैं।

महापौर के भ्रमण को देखते  कोठापार्चा में सफाई कर्मी अपने काम में तल्लीन दिखते हैं। इस पर सफाई कर्मियों को शाबाशी देते हैं। कोठापार्चा में सीवर डालने का सुझाव रामजी महिंद्रा ने दिया। इस पर मेयर ने सहायक अभियंता राजपति यादव को स्टीमेट बनाने का निर्देश दिया।

चौक पहुंचने पर घंटाघर के पहले कार्नर पर रखे विशालकाय कूड़ादान को हटवाकर वहां सफाई करवाने एवं बैरीकेडिंग कराने, घंटाघर पर लाइट लगवाकर खूबसूरती बढ़वाने का निर्देश देते हैं।

इस बीच चौक पार्क में लगे नेडा के जलप्याऊ का बटन दबाकर चेक करते हैं तो पानी नहीं आता। फौव्वारा भी बंद मिलता है। इससे त्योरी चढ़ जाती है। इसके लिए जिम्मेदार अमले को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहते हैं।

इसके बाद लाइटगेट पहुंचे  महापौर नाले की गंदगी एवं टूटे पत्थर, नाली खुली देखकर पत्थर रखवाने की हिदायत महापौर ने दी। सड़क पर पड़े खंभे व केबल को हटवा कर सफाई कराने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय को दिए।

इसी दौरान एक प्लांट में कुछ गाड़ियां खड़ी दिखने पर  महापौर ने उसे रेगुलराइज कर पार्किंग का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।

महापौर ने पूर्व पार्षद संग्राम सिन्हा ने बाल सुधार गृह के बगल स्थित सुलभ शौचालय जाकर सफाई की स्थिति देखी। यहां चौक से लाइट गेट मार्ग पर संकेतक लगवाने और महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनवाने का निर्देश दिया।

इसके बाद महापौर गुरुनानक देव वार्ड के भ्रमण पर पुंचे जहाँ पार्षद अमित गुप्त भी शामिल हुए। यहां नाली में एंटी लार्वा डाला जा रहा था, जिस पर उन्होंने संतोष जताया। हैदरगंज की गली में बढ़ने पर रामाश्रय चौहान ने शिवबरन यादव का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने का आग्रह किया।

रमना जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत आलोक श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने की। मौके पर बड़ी तादाद में सड़क पर कबाड़ रखे दिखे। इस पर महापौर ने अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया।

यहां की गलियों में कई जगह अतिक्रमण की शिकायत मिली और नाला जाम दिखा। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण का सिलसिला दो घंटे से अधिक चला।

इस दौरान महापौर ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत कराने, मार्गों पर टूटी पटिया बदलवाने एवं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राममणि शुक्ला, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, अमरेंद्र सिंह कर्फ्यू, सुबोध चतुर्वेदी, आकाश यादव, पूर्व पार्षद अनुभव जायसवाल, अवनीश द्विवेदी, प्रांशु अग्रवाल, राम की घर संस्था की प्रमुख एकता भटनागर भी साथ रहे और नगर के विकास को लेकर सुझाव दिए।

माह भर में आए 25 मरीज –

रीडगंज चौराहे पर स्थित पब्लिक हेल्थ एटीएम का महापौर ने निरीक्षण किया। यहां तैनात कर्मचारी ने बताया कि माह में कुल 25 मरीज इलाज के लिए आए। यहां ईसीजी से लेकर खून की सभी जांच उपलब्ध थी। उन्होंने स्थानीय पार्षदों से मरीजों को हेल्थ एटीएम की जानकारी देने का सुझाव दिया।

उन्होंने योगेश्वर सिंह के सुझाव पर हेल्थ एटीएम के बगल रखे कबाड़ रिक्शा हटवाने तथा स्ट्रीट लाइट लगवाने का निर्देश दिया।

Tags: Ayodhya के मंगल पांडेय चौकगुरनानकपुरा वार्ड में पहुचे महापौर
Previous Post

Photo: जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय व परिसर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Next Post

यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का कल जारी होगा परिणाम

Related Posts

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन
अयोध्या

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

August 3, 2026
रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
अयोध्या

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

August 2, 2026
अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन
अयोध्या

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

August 2, 2026
अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश
अयोध्या

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

August 2, 2026
Next Post

यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का कल जारी होगा परिणाम

Recent Posts

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के...

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण गोरखपुर-थावे रेलखंड पर एक गर्भवती महिला...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group