Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मोदी का ऐलान: पहलगाम के आतंकियों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी

admin by admin
April 24, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

मधुबनी (बिहार),  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत पहलगाम आतंकी हमले में शामिल एक एक आतंकवादी और उनके आकाओं का पता लगाएगा, उन्हें खोजेगा और ऐसी सजा देगा कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज मैं बिहार की धरती से पूरी दुनिया को बता देना चाहता हूं कि भारत एक एक आतंकवादी और उनके आकाओं की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा।’’

उन्होंने अंग्रेजी में कहा, ‘‘विल परस्यू देम टू एंड्स ऑफ द अर्थ। इंडियाज स्पिरिट विल नेवर बी ब्रॉकन बाई टेररिज्म (धरती के आखिरी छोर तक उनका (पहलगाम के हमलावरों का) पीछा करेंगे। आतंकवाद कभी भारत का मनोबल नहीं तोड़ पाएगा)।’’

मंगलवार को पहलगाम के बैरसन में आतंकी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला सार्वजनिक बयान है।

मोदी ने कहा कि हमला करने वाले आतंकियों और उनके आकाओं को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने कहा, ‘‘न्याय के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इसके लिए दृढ़संकल्पित है।

मोदी ने कहा, ‘‘मानवता में विश्वास रखने वाले सभी लोग हमारे साथ हैं, मैं हमारे साथ इस मौके पर खड़े सभी लोगों और विभिन्न देशों के नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमला केवल निहत्थे पर्यटकों पर नहीं था, देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है।

मोदी ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने जिस क्रूरतापूर्ण तरीके से निर्दोष लोगों की हत्या की, उससे देशवासी शोक में हैं।

इससे पहले राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वहां उपस्थित विशाल जनसमूह ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कुछ पल का मौन रखा।

मोदी ने कार्यक्रम में अपना भाषण शुरू करने से पहले जनसभा में उपस्थित लोगों से अपील की कि पहलगाम में जान गंवाने वाले ‘‘हमारे परिवार के सदस्यों को’’ श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ पल का मौन रखें।

उन्होंने कार्यक्रम में अपने भाषण में अपनी सरकार के बुनियादी ढांचे संबंधी कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि आधुनिक अवसंरचना ‘विकसित भारत’ की नींव को मजबूत कर रही है।

प्रधानमंत्री ने बिहार को स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करने वाला पहला राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि पिछले दशक में 5.5 लाख से अधिक सामान्य सेवा केंद्र खोले गए, दो लाख ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में पहलगाम हमले की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि पूरे देश को मोदी की ताकत पर भरोसा है और हमें विश्वास है कि वह उचित समय पर दहशतगर्दों को मुहंतोड़ जवाब देंगे।

Tags: मोदी का ऐलान: पहलगाम के आतंकियों और उनके आकाओं
Previous Post

सोनभद्र: दुष्कर्म के आरोपी ने की पुलिस की रायफल छीनकर हमले की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

Next Post

Photo: जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय व परिसर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

September 18, 2026
Next Post

Photo: जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय व परिसर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Recent Posts

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

मथुरा के जिला एवं सत्र न्यायालय ने वर्ष 2014 में अपनी सास की हत्या के मामले में आरोपी बहू सीता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group