Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्या जुड़वां बच्चों को एक ही चीज से एलर्जी हो सकती है?

admin by admin
April 16, 2025
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0

(द कन्वरसेशन) क्या जुड़वां बच्चों को एक ही चीज से एलर्जी होती है? फिलाडेल्फिया की रहने वाली सात साल की बच्ची एला में यह जानने की जिज्ञासा थी।

एलर्जी अलग-अलग कारणों से हो सकती है। कुछ लोगों को धूल-मिट्टी या पराग कण के संपर्क में आने पर सर्दी-जुकाम या छींक आने की शिकायत हो सकती है, तो कुछ लोगों को कोई खास चीज खाने से सांस लेने में तकलीफ की समस्या सता सकती है।

बहरहाल, किसी भी एलर्जी के लिए आमतौर पर व्यक्ति के जीन और वह वातावरण जिम्मेदार होता है, जिसमें वह रहता है। दो लोगों में जितनी ज्यादा समानताएं होती हैं, उनमें एक ही चीज से एलर्जी होने की आशंका उतनी ही अधिक रहती है। जुड़वां बच्चों में समान एलर्जी की आशंका ज्यादा होने की मुख्य वजह यही है, लेकिन कहानी यहीं समाप्त नहीं होती।

मैं एक ‘एलर्जिस्ट’ और ‘इम्यूनोलॉजिस्ट’ हूं तथा उन मरीजों का इलाज करना मेरा काम है, जिन्हें पर्यावरणीय कारकों, खाद्य वस्तुओं या दवा से एलर्जी है। एलर्जी वास्तव में बहुत जटिल होती है और यह निर्धारित करने में विभिन्न कारकों की अहम भूमिका होती है कि किसे एलर्जी होगी और किसे नहीं।

एलर्जी क्या है

-आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली एंटीबॉडी नामक प्रतिरक्षा प्रोटीन का उत्पादन करती है। एंटीबॉडी का काम आपके शरीर में प्रवेश करने वाले किसी भी कीटाणु या अन्य खतरनाक पदार्थ पर नजर रखना और उनके हमले से पहले उन्हें नष्ट करना है।

एलर्जी तब होती है, जब आपका शरीर किसी ऐसे पदार्थ को नुकसानदायक समझ लेता है, जिसके आमतौर पर आपको कोई हानि पहुंचाने का खतरा नहीं होता। एंटीबॉडी को सक्रिय करने वाले इन पदार्थों को ‘एलर्जन’ कहते हैं।

‘एलर्जन’ की भनक लगते ही एंटीबॉडी उनसे चिपककर उन्हें निष्क्रिय या नष्ट करने की कवायद शुरू कर देते हैं। इस प्रक्रिया में एलर्जी के सामान्य लक्षण उभरते हैं, जिनमें छींक आना, नाक बहना या जाम होना, आंखों में खुजली होना या पानी आना, खांसी, पेट दर्द, उल्टी, दस्त शामिल है। ये लक्षण परेशान करने वाले हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर ज्यादा तीव्र या घातक रूप नहीं लेते।

एलर्जी के कारण ‘एनाफिलैक्सिस’ नामक जानलेवा प्रतिक्रिया भी शुरू हो सकती है, जिसमें तत्काल चिकित्सकीय हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति ने कोई ऐसा खाद्य पदार्थ खा लिया, जिससे उसे एलर्जी है और इस कारण उसके गले में सूजन आ जाए और शरीर पर दाने या चकत्ते उभरने लगें तो उसे ‘एनाफिलैक्सिस’ माना जा सकता है।

‘एनाफिलैक्सिस’ के पारंपरिक इलाज के तहत पीड़ित के पैर की मांसपेशी में ‘एपिनेफ्रीन’ हार्मोन का इंजेक्शन लगाया जाता है। बाजार में अब नाक में डाला जाने वाला ‘एपिनेफ्रीन स्प्रे’ भी उपलब्ध है, जो तेजी से काम करता है।

किन-किन चीजों से एलर्जी

-व्यक्ति को बाहरी चीजों, जैसे-घास और पराग कण, या भीतरी चीजों, जैसे-कालीन-पर्दों पर चिपके धूल के कण या पालतू जानवर से एलर्जी हो सकती है।

चार से पांच प्रतिशत आबादी को खाद्य पदार्थों से एलर्जी की शिकायत हो सकती है। गाय का दूध, अंडा, गेहूं, सोया उत्पाद, मूंगफली, मेवों, मछली और तिल उन खाद्य पदार्थ में शामिल हैं, जिनसे सबसे ज्यादा एलर्जी होती है। कई बार एलर्जी समय के साथ अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन कई बार यह ताउम्र सताती है।

कौन ज्यादा संवेदनशील

-आप जिस वातावरण में रहते हैं और आपके आसपास मौजूद साफ-सफाई भी यह तय करती है कि आपको एलर्जी होगी या नहीं। शोध दिखाते हैं कि व्यक्ति जितने ज्यादा प्रकार के जीवाणु के संपर्क में आएगा, उसके एलर्जी के शिकार होने का जोखिम उतना कम होगा। कई शोध से यह भी पता चला है कि जो बच्चे खेतों में बड़े होते हैं, जिन बच्चों के पास पांच साल की उम्र से पहले पालतू जानवर होते हैं और जिन बच्चों के बहुत सारे भाई-बहन होते हैं, उनमें एलर्जी विकसित होने की आशंका कम रहती है।

इसके अलावा, जीन भी एलर्जी का खतरा निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। खाद्य एलर्जी वाली मां की कोख से जन्मे बच्चों के भी संबंधित खाद्य पदार्थ के प्रति संवेदनशील होने का खतरा सात गुना रहता है।

जुड़वां बच्चों में जोखिम

-ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने पाया कि 60 से 70 फीसदी जुड़वां बच्चों को पर्यावरणीय कारकों से एलर्जी थी और ‘नॉन आइडेंटिकल ट्विन्स’ के मुकाबले ‘आइडेंटिकल ट्विन्स’ को एक ही चीज से एलर्जी होने का जोखिम ज्यादा रहता है। ‘आइडेंटिकल ट्विन्स’ 100 फीसदी जीन साझा करते हैं, जबकि ‘नॉनआइडेंटिकल ट्विन्स’ में केवल लगभग 50 प्रतिशत समान होते हैं।

‘नॉन आइडेंटिकल ट्विन्स’ तब बनते हैं, जब दो अलग-अलग शुक्राणु दो अलग-अलग अंडाणु को निषेचित करते हैं। वहीं, ‘आइडेंटिकल ट्विन्स’ में एक शुक्राणु एक अंडाणु को निषेचित करता है और निषेचित अंडाणु बाद में दो अलग-अलग भ्रूण में विभाजित हो जाता है।

Tags: क्या जुड़वां बच्चों को एक ही चीज से एलर्जी हो सकती है?
Previous Post

16 IAS, 11 IPS अधिकारियों का तबादला; अयोध्या सहित छह जिलों के डीएम; गाजियाबाद-आगरा के कमिश्नर बदले

Next Post

शाहजहांपुर में ससुर ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके अपनी बहू की हत्या

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत
अंतराष्ट्रीय

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

July 31, 2026
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू
अंतराष्ट्रीय

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

July 31, 2026
Next Post

शाहजहांपुर में ससुर ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके अपनी बहू की हत्या

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group