Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

16 IAS, 11 IPS अधिकारियों का तबादला; अयोध्या सहित छह जिलों के डीएम; गाजियाबाद-आगरा के कमिश्नर बदले

admin by admin
April 16, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अयोध्या और अमेठी समेत छह जिलों के डीएम को बदल दिया है। कुल 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव. अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को उनके स्थान पर अयोध्या का डीएम बनाकर भेजा गया है।

अमेठी की डीएम निशा को मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन के पद पर तैनाती दी गई है। इटावा के डीएम अवनीश कुमार राय को बदायूं का डीएम बनाया गया है।
कन्नौज के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को इसी पद पर इटावा भेजा गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और अपर निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है।
बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा के पद पर तैनाती मिली है। प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है। जौनपुर के सीडीओ सीलम साईं तेजा को प्रयागराज के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।
गोरखपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर का सीडीओ बनाया गया है। सहारनपुर के नगर आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का डीएम बनाया गया है।
विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग शिपू गिरी को नगर आयुक्त सहारनपुर, मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन महेंद्र वर्मा को सचिव उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनायमक प्राधिकरण (रेरा), मुजफ्फरनगर सीडीओ संदीप भागिया को अपर आयुक्त, राज्यकर गौतमबुद्धनगर, मेरठ के संयुक्त मजिस्ट्रेट कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण को मुजफ्फरनगर का सीडीओ और प्रतीक्षारत चल रहे राजकुमार प्रथम को विशेष सचिव, उर्जा विभाग के पद पर तैनाती दी गई है।

शासन ने मंगलवार को 11 आईपीएस का तबादला कर दिया। इनमें गाजियाबाद के कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा भी शामिल है। गाजियाबाद में बीते दिनों सामने आए कई विवादों के बाद उन्हें प्रयागराज रेंज का आईजी बनाया गया है। खासकर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कमिश्नर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। अजय मिश्रा को प्रयागराज का आईजी रेंज बनाया गया है। वहीं आगरा के कमिश्नर जे. रवींद्र गौड़ को गाजियाबाद का कमिश्नर बनाया गया है।

इसके अलावा आगरा के आईजी रेंज दीपक कुमार को आगरा का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।  एडीजी एटीएस नीलाब्जा चौधरी को सीआईडी भेजा गया है। प्रयागराज के आईजी रेंज प्रेम कुमार गौतम को एटीएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मथुरा के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को आगरा रेंज का आईजी बनाया गया है।
बुलंदशहर के एसपी श्लोक कुमार को मथुरा भेजा गया है। बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह को बुलंदशहर संभालने का जिम्मा दिया गया है। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी की कमान सौंपी गई है। मेरठ पीएसी में तैनात सूरज कुमार राय को बागपत का एसपी बनाया गया है। भर्ती बोर्ड मे तैनात एसपी प्रेमचंद को मेरठ की पीएसी वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है।
Tags: अयोध्या सहित छह जिलों के डीएम
Previous Post

उप्र में शिक्षा योजना कार्यान्वयन में पारदर्शिता; समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में ‘सोशल ऑडिट’ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Next Post

क्या जुड़वां बच्चों को एक ही चीज से एलर्जी हो सकती है?

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
Next Post

क्या जुड़वां बच्चों को एक ही चीज से एलर्जी हो सकती है?

Recent Posts

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़, देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक...

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ने के दौरान खंभा गिरने से घायल हुए शिक्षामित्र की...

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने वाले एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो...

झांसी में नाना की हत्या के आरोप में किशोरी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

झांसी के चिरगांव इलाके में बुधवार को अपने 75 वर्षीय नाना की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक किशोरी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group