Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र में शिक्षा योजना कार्यान्वयन में पारदर्शिता; समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में ‘सोशल ऑडिट’ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

admin by admin
April 16, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कहा कि शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और शासन की योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू कराने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में ‘सोशल ऑडिट’ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

फिलहाल, इस कार्यक्रम में प्रदेश के 14 जनपदों (अंबेडकर नगर, अमेठी, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, अयोध्या, गोंडा, खीरी, रायबरेली, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर और सुल्तानपुर) के चयनित ‘कलस्टर सोशल ऑडिटर’ (सीएसए) को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘ प्रदेश के शेष जिलों में भी योजना के अंतर्गत कार्य प्रगति पर है। संबंधित विश्वविद्यालयों को आवंटित जिलों में प्रशिक्षण प्रक्रिया पूर्ण होते ही ‘सोशल ऑडिट’ का कार्य सक्रिय रूप से पूरे प्रदेश में प्रारंभ कर दिया जाएगा। अभी यह प्रशिक्षण 23 अप्रैल 2025 तक जनपदों के जिला मुख्यालयों पर आयोजित हो रहा है।

बयान के अनुसार, लखनऊ स्थित इंटीग्रल विश्विद्यालय से नामित नोडल अधिकारी प्रोफेसर एच. एम. आरिफ, डॉ. आरीना और समन्वयक डॉ. वान्या की देखरेख में इन 14 जिलों में ‘सोशल ऑडिट’ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

इसमें बताया गया कि प्रत्येक सत्र में 20 से 60 तक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 270 से अधिक सीएसए को प्रशिक्षण मिल चुका है।

स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में वर्दी, पाठ्य-पुस्तक वितरण, मध्याह्न भोजन, पोषक आहार, बुनियादी ढांचे संबंधी सुविधा, समावेशी शिक्षा जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखना है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के जमीनी स्तर पर उचित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने में सीएसए की भूमिका निर्णायक होगी।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं कई बार यह कहा है कि सरकार की योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी जब उनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति तक पहुंचे और यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उनकी उसी सोच की व्यावहारिक अभिव्यक्ति है।

Tags: समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में ‘सोशल ऑडिट’ प्रशिक्षण
Previous Post

ED ने सहारा समूह के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत लोनावाला में ‘एंबी वैली’ को किया कुर्क

Next Post

16 IAS, 11 IPS अधिकारियों का तबादला; अयोध्या सहित छह जिलों के डीएम; गाजियाबाद-आगरा के कमिश्नर बदले

Related Posts

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

July 31, 2026
सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल
अयोध्या

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

July 31, 2026
बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप
उत्तर प्रदेश

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

July 31, 2026
Next Post

16 IAS, 11 IPS अधिकारियों का तबादला; अयोध्या सहित छह जिलों के डीएम; गाजियाबाद-आगरा के कमिश्नर बदले

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group