Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ED ने सहारा समूह के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत लोनावाला में ‘एंबी वैली’ को किया कुर्क

admin by admin
April 16, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली,  प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कहा कि उसने सहारा समूह के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत महाराष्ट्र के लोनावाला में 707 एकड़ में फैली आलीशान एंबी वैली सिटी और उसके आसपास के मनोरम क्षेत्र को कुर्क कर लिया है, जिसकी कीमत 1,460 करोड़ रुपये है।

पुणे जिले में सह्याद्रि पर्वतीय क्षेत्र में बसे इस आवासीय शहर को इसके निर्माताओं ने एक समय ‘‘भारत का पहला नियोजित पहाड़ी शहर’’ करार दिया था, जिसमें लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली जीवनशैली का अनुभव देने के लिए बड़े गोल्फ कोर्स, झीलें, विला, लकड़ी के बने छोटे घर या झोपडियां हैं।

‘एंबी वैली सिटी’ मुंबई से लगभग 110 किमी और पुणे से लगभग 90 किमी दूर स्थित है।

संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसके कोलकाता कार्यालय द्वारा धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ‘एंबी वैली सिटी’ को कुर्क करने के लिए एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि यह भूमि सहारा समूह की कंपनियों से प्राप्त धनराशि से ‘‘बेनामी’’ नामों से खरीदी गई थी।

एजेंसी ने कहा कि सहारा इंडिया और उसकी समूह की कंपनियों के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत लोनावाला (पुणे जिला) स्थित ‘एंबी वैली सिटी’ और उसके आसपास की कुल 707 एकड़ जमीन को कुर्क कर लिया गया है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 1460 करोड़ रुपये है।

ईडी ने विभिन्न राज्यों के पुलिस विभागों में दर्ज 500 से अधिक प्राथमिकियों के बाद धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

ईडी ने ओडिशा, बिहार और राजस्थान पुलिस द्वारा ‘हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड’ (एचआईसीसीएसएल) और अन्य के खिलाफ दर्ज तीन प्राथमिकियों के अलावा, सहारा समूह की कंपनियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज 500 से अधिक शिकायतों का विश्लेषण किया।

ईडी ने कहा कि इनमें से 300 से अधिक प्राथमिकी पीएमएलए के तहत अपराधों के लिए दर्ज की गई थीं।

एजेंसी के अनुसार, ऐसे आरोप हैं कि निवेशकों को पैसे जमा करने के नाम पर ‘धोखा’ दिया गया और निवेशकों की बिना सहमति के उन्हें दोबारा से धन जमा करवाने के लिए मजबूर किया गया तथा बार-बार मांगे जाने पर भी निवेशकों को निवेश किए जाने के बाद परिपक्व हुई राशि का भुगतान नहीं किया गया।

ईडी ने कहा कि सहारा समूह विभिन्न संस्थाओं जैसे ‘एचआईसीसीएसएल’, ‘सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड’ (एससीसीएसएल), ‘सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी’ (एसयूएमसीएस), ‘स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड’ (एसएमसीएसएल), ‘सहारा इंडिया कमर्शियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (एसआईसीसीएल), ‘सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (एसआईआरईसीएल), ‘सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (एसएचआईसीएल) और अन्य कंपनियों के जरिए पोंजी योजना चला रहा था।

इसने कहा, ‘‘समूह ने निवेशकर्ताओं और एजेंट को क्रमश: पैसा जमा करने पर अधिक मुनाफा मिलने और ‘कमीशन’ का लालच देकर धोखा दिया। समूह ने जमाकर्ताओं की किसी भी जानकारी या नियंत्रण के बिना गैर-विनियमित तरीके से एकत्र धन का उपयोग किया।

ईडी ने कहा, ‘‘समूह ने निवेशकर्ताओं और एजेंट को कोई भी राशि नहीं दी। इसके बजाय जमाकर्ताओं को उनकी परिपक्व हो चुकी राशि को पुनः जमा करने के लिए मजबूर किया तथा जमाराशि को एक योजना से दूसरी योजना तथा अन्य संस्था में स्थानांतरित कर दिया।

इसमें कहा गया है कि गैर-भुगतान को छिपाने के लिए, समूह ने बही खाता में हेराफेरी की, ताकि एक योजना में पुनर्भुगतान दिखाया जा सके, तथा पुनर्निवेश को किसी अन्य योजना में नए निवेश के रूप में दर्शाया जा सके।

एजेंसी ने कहा कि समूह ने पोंजी योजना को जारी रखने के लिए परिपक्व हो चुकी राशि न चुकाए जाने के बावजूद इसमें नयी जमाएं स्वीकार करना जारी रखा। ईडी ने इस मामले में विभिन्न व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें सहारा समूह के जमाकर्ता, एजेंट, कर्मचारी तथा अन्य संबंधित व्यक्ति शामिल हैं।

इससे पहले मामले में की गई तलाशी के दौरान 2.09 करोड़ रुपये की ‘‘अस्पष्टीकृत’’ नकदी जब्त की गई थी।

Tags: लोनावाला में ‘एंबी वैली’ को किया कुर्क
Previous Post

प्रयागराज: सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती की मांग से जुड़ी याचिकाएं खारिज, लगा हर्जाना

Next Post

उप्र में शिक्षा योजना कार्यान्वयन में पारदर्शिता; समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में ‘सोशल ऑडिट’ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 14, 2026
Next Post

उप्र में शिक्षा योजना कार्यान्वयन में पारदर्शिता; समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में ‘सोशल ऑडिट’ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Recent Posts

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group